Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आईएएनएस स्पेशल,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम बातचीत

इस सप्ताह India की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम बातचीत

New Delhi, 18 अक्टूबर . कूटनीति के लिहाज से India के लिए ये सप्ताह भी संभावनाओं और उम्मीदों से भरा रहने वाला है. 19 और 20 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर Mumbai में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपPrime Minister एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ बातचीत करेंगे. इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की उम्मीद है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, जयशंकर 19 और 20 अक्टूबर को यूएई के विदेश मंत्री की मेजबानी करेंगे. दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत ऊर्जा, व्यापार, निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, रक्षा और संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक तथा बहुपक्षीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा होंगे.

जयशंकर ने हाल ही में 14 से 16 अक्टूबर तक यूएई का दौरा किया था. इस दौरान दोनों देशों के नेतृत्व के साथ बातचीत हुई और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया गया.

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 19 से 22 अक्टूबर तक India की यात्रा पर रहेंगे. जयशंकर के साथ उनकी बैठक 20 अक्टूबर को Mumbai में होगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे. ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा होने की संभावना है.

रूबियो Mumbai के अलावा Gujarat के जामनगर भी जाएंगे. उनकी यात्रा के दौरान India और अमेरिका के बीच आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर भी ध्यान रहेगा. हाल ही में पाक्षिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि जयशंकर Mumbai में अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

दोनों देशों के साथ एक ही शहर में होने वाली उच्चस्तरीय बातचीत India की प्रमुख रणनीतिक और आर्थिक साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. हालांकि, इन बैठकों के वास्तविक नतीजे बातचीत के बाद ही स्पष्ट होंगे.

–

केआर/

Share