Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

‘जब खून में लथपथ निकला टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर, तब मचा हड़कंप’, चश्मदीद सलमा ने बताई फायरिंग की खौफनाक कहानी

‘जब खून में लथपथ निकला टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर, तब मचा हड़कंप’, चश्मदीद सलमा ने बताई फायरिंग की खौफनाक कहानी

Mumbai , 19 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग की वारदात का खौफनाक मंजर चश्मदीद महिला सलमा शेख ने बयां किया है. सलमा के मुताबिक, टाइगर जैसे ही गाड़ी लेकर सड़क पर निकले, मच्छर जैसा दुबला-पतला और फुटपाथ पर रहने वाले जैसा दिखने वाला एक लड़का आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

सलमा शेख ने कहा, “हमेशा की तरह हमलोग व्लॉग बना रहे थे. शोर-शराबे के साथ जन्मदिन की एक पार्टी चल रही थी. उनके सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, खा-पी रहे थे. पार्टी खत्म करने के बाद, उन्होंने गाड़ी ली और सड़क पर चल दिए.”

उन्होंने कहा कि मैं उस लड़के (हमलावर) का जिक्र भी नहीं कर सकती, मच्छर जैसा दुबला-पतला, गरीब दिखने वाला, जैसे कोई फुटपाथ पर रहने वाला हो. वह आया और फायरिंग करने लगा और सभी को लगा कि कोई दीपावली के पटाखे फोड़ रहा है. लेकिन जब टाइगर की कार रुकी और वह घबराहट में बाहर निकले, और हमलावर फायरिंग करके भाग गया, टाइगर का ड्राइवर निकला और खून दिख रहा था.

दूसरी ओर, इस घटना पर Union Minister पीयूष गोयल ने कहा, “Police आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है. मुझे अभी-अभी खबर मिली है कि Mumbai जैसे शहर में, खासकर जुहू इलाके में, जो आमतौर पर भीड़भाड़ वाला इलाका है और जहां कई परिवार आते-जाते हैं, वहां बदमाशों ने Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की है. टाइगर श्रॉफ एक युवा Actor हैं.”

उन्होंने कहा कि हमें social media के जरिए यह भी पता चला है कि उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं. Mumbai को क्या हो गया है? क्या कुछ लोग शहर को फिर से 90 के दशक में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जब अंडरवर्ल्ड का बोलबाला था और फिल्मी सितारों को धमकाया जाता था और उन पर गोलियां चलाई जाती थीं? पहले सलमान खान से जुड़ी घटना हुई, फिर रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी हुई और अब Sunday शाम को यह घटना हुई है.

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि जब ये समूह लगातार जिम्मेदारी का दावा कर रहे हैं, तो Police को कार्रवाई करने से क्या रोक रहा है? केंद्र Government इसमें शामिल क्यों नहीं हो रही है? सभी को आगे आकर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. नहीं तो, यह Police की ओर से लापरवाही भरे रवैये को दर्शाता है, एक-दो लोगों को गिरफ्तार करना और फिर एक हफ्ते बाद फिर से फायरिंग की घटना या मौत हो जाना. इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि Mumbai Police सक्षम है, लेकिन Government को कानून-व्यवस्था बहाल करने को प्राथमिकता देने की जरूरत है, जो Mumbai में पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है. Mumbai जैसी जगह पर, जुहू जैसे इलाके में, Sunday को नवरात्रि के दौरान, जब परिवारों के साथ घूमने-फिरने के कारण इलाके में भारी भीड़ होती है, वहां बीच सड़क पर आकर किसी का फायरिंग करना सरासर गुंडागर्दी है. यह दर्शाता है कि उन्हें Police या प्रशासन का जरा भी डर नहीं है.

उन्होंने कहा कि सलमान खान के घर और रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चलाई गईं और बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. जब कोई Government अपनी मूल प्राथमिकताओं से भटक जाती है, तो ऐसी घटनाएं बढ़ने लगती हैं. Mumbai Police को ‘सिंघम’ माना जाता है और उसे इन बार-बार होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

–

केके/एबीएम

Share