Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरे, भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं: शाजिया इल्मी

राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरे, India को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं: शाजिया इल्मी

New Delhi, 18 अक्टूबर . कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का मोहरा बताया और कहा कि वे India की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं.

शाजिया इल्मी ने से बात करते हुए कहा, “यह साफ है कि राहुल गांधी एक विदेशी टूलकिट के मोहरे हैं. वे बार-बार विदेश जाते हैं ताकि India का अपमान कर सकें, देश का मजाक उड़ा सकें और India की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर सकें. जिस तरह से नेहा बोरा जैसे लोग, जिसे उन्होंने आइशा से अपना नेतृत्व करने के लिए उधार लिया है, और वो कह रही हैं कि वे बांग्लादेश से बहुत प्रभावित हैं. साफ जाहिर है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि India में किसी भी तरह की अमन और शांति नहीं रहे. दुनिया जानती है कि India तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है आज के दौर में, जिसे देखकर राहुल गांधी को अच्छा नहीं लग रहा है कि India आगे बढ़ रहा है.”

उन्होंने रिजीम चेंज की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे देश में Government आती है और जाती है. जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके ऐसा करती है. लेकिन रिजीम चेंज यानी तख्तापलट का आइडिया मिस्र, सीरिया और लीबिया से आ रहा है, वो कतई हम अपने देश में होने नहीं देंगे. राहुल गांधी को चाहिए कि वो काम करें. वे घर बैठे-बैठे तख्तापलट करना चाहते हैं, जिससे पूरे देश में आगजनी हो. राहुल गांधी ने नेहा बोरा को आगे रखा है, जिनकी मंशा साफ जाहिर है. वे बांग्लादेश से बहुत प्रेरित हैं.”

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाजिया इल्मी ने कहा, “कपिल सिब्बल एक वकील हैं. वह जानते हैं कि देश का संविधान क्या कहता है, कानून का शासन क्या है और चुनावी व्यवस्था क्या है. अगर सिर्फ उनकी ख्वाहिश है कि भाजपा चली जाए तो ऐसा सोचने मात्र से कुछ नहीं होने वाला है. अगर Government बदलती है, तो वह सिर्फ जनता के जनादेश के आधार पर ही बदलेगी.”

–

एससीएच/एमएस

Share