Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

नासिक में सोमथाना घाट पर प्राइवेट लग्जरी बस पलटने से एक यात्री की मौत, पांच घायल

नासिक में सोमथाना घाट पर प्राइवेट लग्जरी बस पलटने से एक यात्री की मौत, पांच घायल

नासिक, 14 जुलाई . Maharashtra के नासिक जिले में येवला-नांदगांव स्टेट हाईवे पर स्थित सोमथाना जोश घाट में Tuesday को सड़क हादसा हो गया. यहां एक प्राइवेट लग्ज़री पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के समय बस में लगभग 25 से 26 यात्री सवार थे.

प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस घाट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा Police और प्रशासन को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही Police, एंबुलेंस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा. Police ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार, घाट क्षेत्र का कठिन मोड़ या वाहन में तकनीकी खराबी हादसे की वजह हो सकती है. हालांकि, Police ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी.

Police मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. वहीं, बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा सके.

प्रशासन ने लोगों से घाट क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी और घाट मार्गों पर सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

–

एसएके/पीएम

Share