हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल, अवैध हथियार और बिना नंबर की बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा, 20 जून . ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में Police और हत्या के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है.

Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक दिन पहले अपने पड़ोसी की हत्या की घटना में वांछित थे. Police से मिली जानकारी के अनुसार Saturday को थाना बादलपुर Police स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से आगे अंडरपास के समीप एनटीपीसी कट के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी.

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया. Police को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाने लगे. Police टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई. Police के मुताबिक, खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में Police ने आत्मरक्षा के तहत कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई. घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक नागर उर्फ विक्की (27 वर्ष) पुत्र राजेश्वर निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर और विशाल (25 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी रॉयल सिटी, भीमा चौक के पास, ग्राम अच्छेजा के रूप में हुई है.

तलाशी के दौरान Police ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .32 बोर, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उन्होंने 19 जून 2026 को अपने पड़ोसी जीवन किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस मामले में मृतक की पुत्री की तहरीर पर थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था. घटना के बाद से Police आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. Police अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. उनके खिलाफ अन्य जिलों या राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपियों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/एमएस

Leave a Comment