Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

कर्नाटक साइबर कमांड यूनिट की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में अवैध ‘सिम बॉक्स’ नेटवर्क का भंडाफोड़

कर्नाटक साइबर कमांड यूनिट की बड़ी कार्रवाई, Bengaluru में अवैध ‘सिम बॉक्स’ नेटवर्क का भंडाफोड़

Bengaluru, 22 अक्टूबर . कर्नाटक साइबर कमांड यूनिट ने Bengaluru के व्हाइटफील्ड इलाके में दो अपार्टमेंट से चल रहे एक अवैध ‘सिम बॉक्स’ नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान 10 जीएसएम गेटवे डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 320 सिम कनेक्शन की है.

कर्नाटक साइबर कमांड यूनिट ने यह कार्रवाई भारती एयरटेल के चीफ सर्कल नोडल ऑफिसर की शिकायत पर शुरू की, जिसमें एयरटेल सिम कार्ड के संदिग्ध और अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था. इसको लेकर व्हाइटफील्ड के साइबर क्राइम Police स्टेशन (सीसीपीएस) में 26 अगस्त को एक मामला दर्ज किया.

कर्नाटक साइबर कमांड यूनिट ने दूरसंचार विभाग (डीओटी), कर्नाटक के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में कडुगोडी से 6 सिम बॉक्स डिवाइस जब्त किए. सिम के हर एक बॉक्स में 32 सिम स्लॉट थे, जबकि पट्टंदुर अग्रहारा से इसी तरह के 4 और डिवाइस बरामद किए गए.

जांच से पता चला है कि इन दोनों जगहों को आरोपियों के एक ही नेटवर्क द्वारा स्थापित और संचालित किया जा रहा था. शुरुआती सुरागों से संकेत मिलता है कि इनका संबंध देशभर में हो रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’, स्कैम, ‘सेक्सटॉर्शन’ (यौन शोषण से जुड़ी जबरन वसूली) और अन्य वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मामलों से हो सकता है.

कमांड यूनिट की ओर से जब्त किए गए डिवाइस की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धोखाधड़ी वाले संचार और इससे जुड़े साइबर अपराधों में इनकी क्या भूमिका थी. साइबर कमांड यूनिट के अनुसार शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस बड़े नेटवर्क से सैकड़ों करोड़ रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी जुड़ी हो सकती है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग शिकार हुए हैं. असल में कितना वित्तीय नुकसान हुआ है और यह नेटवर्क कितना बड़ा है.

–

डीके/वीसी

Share