Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ओडिशा: 23 अक्टूबर को कोटिया पंचायत का दौरा करेगा बीजेडी का प्रतिनिधिमंडल

Odisha: 23 अक्टूबर को कोटिया पंचायत का दौरा करेगा बीजेडी का प्रतिनिधिमंडल

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर . Odisha में बीजू जनता दल (बीजेडी) का एक प्रतिनिधिमंडल 23 अक्टूबर को कोटिया पंचायत का दौरा करेगा. यह दौरा Odisha के कोरापुट जिले के पोटांगी ब्लॉक में स्थित कोटिया के कुछ गांवों में आंध्र प्रदेश द्वारा कथित तौर पर चुनाव से जुड़ी गतिविधियां चलाए जाने के विरोध में किया जा रहा है.

पार्टी ने Thursday को एक बयान में कहा कि यह फैसला बीजेडी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नवीन Patnaयक के निर्देशों और उनकी मंजूरी के बाद लिया गया है.

पार्टी ने अपने बयान में कहा, “मामले की गंभीरता और Odisha की क्षेत्रीय अखंडता तथा प्रशासनिक अधिकार पर इसके असर को देखते हुए इस प्रस्तावित दौरे का उद्देश्य जमीनी हालात का जायजा लेना और प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों की चिंताओं को समझना है.”

पार्टी ने यह भी बताया कि उसका प्रतिनिधिमंडल कोटिया के निवासियों से बातचीत करेगा, मौजूदा हालात का आकलन करेगा और विवादित क्षेत्र में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की कथित गतिविधियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी जुटाएगा.

16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में बीजेडी विधायक मनोहर रंधारी, पूर्व मंत्री जगन्नाथ सारका, रबी नारायण नंदा और रमेश माझी, तथा पूर्व सांसद झिना हिकाका समेत अन्य लोग शामिल हैं. दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट बीजेडी प्रमुख नवीन Patnaयक को सौंपेगा, ताकि पार्टी इस मामले में आगे की कार्रवाई कर सके.

बीजेडी ने कहा, “दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा और इसे नवीन Patnaयक को सौंपेगा, ताकि इस पर आगे विचार-विमर्श किया जा सके और उचित कार्रवाई की जा सके.”

पार्टी ने बीजेडी प्रमुख द्वारा Chief Minister मोहन चरण माझी को हाल ही में लिखे गए उस पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें Patnaयक ने ताजा घटनाक्रम को देखते हुए कोटिया मामले में Chief Minister से हस्तक्षेप करने की मांग की थी.

2024 के चुनावों से पहले भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हवाला देते हुए Patnaयक ने कोटिया मामले से जुड़े अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने पर भाजपा Government से सवाल किया था.

उन्होंने बताया कि सत्ताधारी भाजपा ने वादा किया था कि एक ‘डबल इंजन Government’ कोटिया मुद्दे को हमेशा के लिए सुलझा देगी, Odisha की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगी और ‘ओड़िया स्वाभिमान’ को बहाल करेगी.

बीजेडी का मानना ​​है कि राज्य Government को प्रभावी कदम उठाकर कोटिया के निवासियों के हितों और Odisha की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करनी चाहिए, और साथ ही स्थानीय लोगों की चिंताओं पर भी उचित ध्यान देना चाहिए.

–

एएमटी/डीकेपी

Share