
कोलकाता, 17 अप्रैल . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली डर यह है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में गो मांस पर प्रतिबंध लग सकता है.
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी लगातार यह दावा करती हैं कि भाजपा के आने से ‘मछली-मांस’ पर रोक लग जाएगी, लेकिन हकीकत कुछ और है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘ममता बनर्जी चिकन, मटन या मछली के लिए चिंतित नहीं हैं, उनका असली डर गो मांस को लेकर है.
उन्होंने आगे कहा, “मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि सच में पश्चिम बंगाल में गो मांस पर रोक लग सकती है. इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि वह जिस ‘मांस’ की बात कर रही हैं, वह आम मांस नहीं, बल्कि गो मांस है.”
सीएम सरमा ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की Government है, वहां लोग मांसाहार करते हैं और किसी तरह की पाबंदी नहीं है. उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की Government है, फिर भी लोग मांस खाते हैं. इसी तरह बिहार में भी भाजपा की Government है और वहां भी लोग मांसाहार करते हैं. ऐसे में यह कहना कि भाजपा आने पर लोग मांस नहीं खा पाएंगे, पूरी तरह गलत और भ्रामक है.
उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे को Political रूप से भुना रही हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. सीएम सरमा ने कहा कि बार-बार ‘मांस बंद होने’ की बात कहकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि असल में उनका इशारा गो मांस की ओर है.
सीएम सरमा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को एक तरह से ‘धंधा’ बना लिया गया है और इसे Political फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
–
वीकेयू/वीसी