
भुवनेश्वर, 19 अप्रैल . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी और रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भुवनेश्वर के इन्फोवैली में 3डी ग्लास सॉल्यूशंस द्वारा India की पहली एडवांस्ड 3डी ग्लास सब्सट्रेट पैकेजिंग यूनिट के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए.
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम माझी ने कहा कि संसाधन, प्रतिभा, बुनियादी ढांचा और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण Odisha वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक आदर्श स्थान बनकर उभरा है. इस कार्यक्रम में Odisha के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग भी मौजूद रहे.
करीब 2,000 करोड़ रुपए के निवेश से बन रही इस परियोजना में हर साल 70,000 ग्लास पैनल, 5 करोड़ (50 मिलियन) असेंबल्ड यूनिट और 13,200 एडवांस्ड 3डीएचआई मॉड्यूल का उत्पादन होगा. इस प्रोजेक्ट से राज्य में करीब 2,500 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
Chief Minister ने कहा कि यह दिन सिर्फ Odisha के लिए ही नहीं, बल्कि India के तकनीकी नेतृत्व की दिशा में भी एक अहम पड़ाव है. उन्होंने बताया कि यह परियोजना देश की पहली एडवांस्ड 3डी ग्लास सब्सट्रेट पैकेजिंग यूनिट होगी. यहां बनने वाले उत्पाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाएंगे.
उन्होंने कहा, ”Odisha वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक बेहतरीन जगह बन चुका है. हमारे पास संसाधन, प्रतिभा, बुनियादी ढांचा और मजबूत इरादा है. अगर आप भविष्य की तकनीक बनाना चाहते हैं, तो Odisha आपके लिए सही जगह है.”
Odisha को निवेश के लिए पसंदीदा राज्य बनने के कारण बताते हुए Chief Minister ने पांच मुख्य बातों का जिक्र किया, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल युवा शक्ति, बेहतर कनेक्टिविटी और जवाबदेह प्रशासन.
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, ”यह Odisha के छात्रों और इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका है. उन्हें इस उभरते क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी कौशल सीखना चाहिए.”
Chief Minister ने बताया कि राज्य में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हो चुका है. आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और सिक्ससेम जैसी कंपनियां पहले ही यहां अपनी यूनिट लगा चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को पूरा करने में Odisha अहम भूमिका निभाएगा और पूर्वी India के लिए एक लॉन्चपैड बनेगा.
Union Minister अश्विनी वैष्णव ने कहा कि Odisha को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने और आने वाले वर्षों में आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे उन्नत सेमीकंडक्टर तकनीक अब Odisha में पहुंच गई है. आज का शिलान्यास राज्य में व्यापक विकास लाएगा. 3डी ग्लास सॉल्यूशंस की यह यूनिट देश में अपनी तरह का पहला उत्पाद बनाएगी और यह तकनीक भविष्य में सेमीकंडक्टर उद्योग की दिशा तय करेगी.
–
एएमटी/एबीएम