
भुवनेश्वर, 19 अप्रैल . केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Sunday को Odisha में रेलवे बुनियादी ढांचे के तेजी से हो रहे बदलाव पर चर्चा की और कहा कि केंद्र Government राज्य में कनेक्टिविटी और क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है.
भुवनेश्वर में India की पहली एडवांस्ड 3डी ग्लास सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि Odisha में इस समय 90,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं, जो राज्य में रेलवे नेटवर्क के अभूतपूर्व विस्तार को दर्शाती हैं.
उन्होंने कहा कि यह निवेश केंद्र Government की Odisha में यात्री और माल ढुलाई (फ्रेट) दोनों तरह की रेलवे सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है.
अपने Odisha दौरे के दौरान Union Minister ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया और काम को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया.
उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की, जिन्होंने स्टेशन पर हो रहे बदलावों पर संतोष जताया और यहां विकसित की जा रही एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं की सराहना की.
मंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.
पूर्वी हिस्से में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लंबित मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाए ताकि इसका काम जल्द पूरा हो सके.
उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन यात्रियों को बेहतर सुविधा देगा और भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लक्ष्य को दर्शाएगा.
अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में बताया कि Odisha को इस बार रिकॉर्ड 10,928 करोड़ रुपए का रेलवे बजट मिला है, जिससे परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी बताया कि अमृत India स्टेशन योजना के तहत राज्य के 59 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि उन्हें आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सके.
कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि Odisha के सभी 30 जिलों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे दूर-दराज के इलाकों का भी विकास होगा.
उन्होंने यह भी बताया कि बालासोर से बरहामपुर तक चार-लाइन तटीय रेलवे कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिससे यातायात क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी.
अंत में उन्होंने कहा कि ये सभी रेलवे परियोजनाएं Odisha को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और मजबूत तरीके से जोड़ेंगी तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी.
–
एएमटी/डीकेपी