
New Delhi, 19 अप्रैल . राजधानी दिल्ली में Sunday को आपराधिक घटनाओं ने चौंका दिया. एक घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मामलों में Police जांच में जुटी है.
पहली घटना मन्दिर मार्ग थाना क्षेत्र की है, जहां शाम करीब 5:36 बजे पीसीआर कॉल के जरिए Police को अंध विद्यालय के पास चाकूबाजी की सूचना मिली. सूचना में बताया गया कि एक व्यक्ति को उसके ही घर में चाकू मार दिया गया है.
Police मौके पर पहुंची तो पहली मंजिल के एक कमरे में 63 वर्षीय मदन राम घायल अवस्था में पड़े मिले. उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Police के अनुसार मृतक आरबीआई से सेवानिवृत्त एमटीएस कर्मचारी थे. वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं.
क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं.
वहीं, दूसरी घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के आजादपुर मंडी इलाके की है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया.
इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों के अनुसार हमलावरों की संख्या 2 से 3 बताई जा रही है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
दोनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है और Police लगातार जांच में जुटी हुई है.
–
एएमटी/डीकेपी