
New Delhi, 20 अप्रैल . आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला Monday को Gujarat टाइटंस और Mumbai इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में है. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं.
दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. Mumbai इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो Gujarat टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में देखना है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है.
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान Gujarat टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. Gujarat टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि Mumbai इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है. दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है.
इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं. Gujarat टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में Gujarat पांचवें पायदान पर है. वहीं, Mumbai इंडियंस अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है. Mumbai इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. Mumbai इंडियंस प्लाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Gujarat टाइटंस (संभावित): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
Mumbai इंडियंस (संभावित): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
–
एसडी/एएस