
New Delhi, 17 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक को लेकर BJP MP शशांक मणि ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आज चर्चा के दौरान इसको लेकर सारी चीजें साफ हो जाएंगी. नोटिफिकेशन को लेकर चर्चा की जाएगी. उम्मीद है कि सर्वसम्मति से विधेयक को पारित किया जाएगा. इसको लेकर Lok Sabha में Prime Minister मोदी और गृह मंत्री के वक्तव्य से सभी लोग प्रभावित हैं.
सांसद शशांक मणि ने परिसीमन को लेकर कहा कि पीएम मोदी सहित हमारे कई वक्ताओं ने कहा कि परिसीमन को लेकर हमने ऐसा फॉर्मूला बनाया है, जिससे दक्षिण के प्रदेशों को हानि नहीं होगी. परिसीमन तो वैसे भी होना है. सीएम एम.के. स्टालिन अलगाववादी भाषा न बोलें. एक राष्ट्र की तरह इस बिल का समर्थन करें.
प्रियंका गांधी के बयान को लेकर सांसद शशांक मणि ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला तब होता है, जब परिवारवाद होता है. लोकतंत्र पर हमला तब नहीं होता है, जब हम महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं. देश की आधी आबादी विपक्ष से समर्थन न करने पर नाराज है. इस बात को पीएम मोदी ने विपक्ष को तरीके से समझाया.
BJP MP माया नारोलिया ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आज मन हर्षित और प्रफुल्लित है. Prime Minister Narendra Modi ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संशोधन विधेयक की जो प्रस्तावना रखी है, वह सराहनीय है.
सांसद माया नारोलिया ने कहा कि हम सभी से आग्रह करते हैं, क्योंकि ये महिलाओं की निर्णायक भूमिका वाला बिल है. Lok Sabha और विधानसभा में जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा तो उसकी तस्वीर और तकदीर अलग होगी.
Jharkhand मुक्ति मोर्चा सांसद महुआ माझी ने कहा कि 2023 में पूरे विपक्ष ने Government का साथ दिया था. महिला आरक्षण विधेयक को सबसे मिलकर पारित किया था. हम सभी चाहते हैं कि महिला आरक्षण हो. हम लोगों ने बहुत आवाज उठाई, इसको लेकर धरना प्रदर्शन किया. संसद में भी हमने आवाज उठाई.
Samajwadi Party सांसद राजीव राय ने कहा कि चुनावी शातिरपन में यह विधेयक लाया गया. जब एक विधेयक सर्वसम्मति से पास हो गया था, तो फिर इसकी जरूरत ही नहीं थी. लोकतंत्र की कोख से पैदा हुई Government में जब अहंकार आ जाता है, तो इस तरह की हरकतें होती हैं.
BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष अगर महिलाओं का विरोधी है तो इसमें सत्ता पक्ष क्या कर सकता है? विपक्ष को सकारात्मक भूमिका में आकर अपना समर्थन देना चाहिए. इस देश की विडंबना है कि आधी आबादी को विपक्ष की ओर से नकारा जा रहा है.
–
एसडी/वीसी