मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 20 अप्रैल . Mumbai में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध हथियार और कारतूस बेचने की कोशिश कर रहे थे. अब Police आरोपियों से पूछताछ कर मामले के तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

यह मामला पायधोनी इलाके का है, जहां Police ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया. Police को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नारायण धुरु स्ट्रीट के एक होटल में अवैध हथियारों की डील करने आने वाले हैं. इस जानकारी के बाद Mumbai क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने तुरंत टीम बनाकर वहां निगरानी शुरू की और फिर मौके पर छापा मार दिया.

छापेमारी के दौरान Police ने वहां मौजूद 5 लोगों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए. जब Police ने उनसे हथियारों के लाइसेंस के बारे में पूछा तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. पूछताछ में उन्होंने यह भी माना कि वे इन हथियारों को बेचने के लिए लाए थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र अमरलालजी मीणा (25), रोहित घनश्याम मीणा (24), कार्तिक बिजेंद्र पारचा (19), दीपक कुमार चितरमल बिल (26) और रोहण/रोनुरोनक पन्नालाल मेरोथा (25) के रूप में हुई है. ये सभी आरोपी Rajasthan और Haryana के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी उम्र 19 से 26 साल के बीच है.

इस पूरे मामले में पायधोनी Police स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत First Information Report दर्ज की गई है. इसके अलावा अन्य संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं.

Police अब यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों का किसी बड़े गैंग से कोई संबंध तो नहीं है. खासकर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इनका कुख्यात बिश्नोई गैंग से कोई लिंक है या नहीं. फिलहाल Police हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment