महिला आरक्षण विधेयक पर ‘भ्रामक बातें’ फैला रही भाजपा: असम महिला कांग्रेस

गुवाहाटी, 20 अप्रैल . असम प्रदेश महिला कांग्रेस ने Monday को भारतीय जनता पार्टी पर महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर भ्रामक बातें फैलाने और इसके क्रियान्वयन में देरी करने का आरोप लगाया.

गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असम प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर ने कहा कि भाजपा, विपक्षी दलों को महिला विरोधी दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि 2023 में पास हुए इस कानून को लागू करने में केंद्र Government विफल रही है.

उन्होंने सवाल उठाया कि Government ने इस बिल को लागू करने के लिए परिसीमन (डिलिमिटेशन) और 2011 की जनगणना से जोड़कर शर्तें क्यों लगाई? यह जरूरी नहीं है. इससे केवल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में देरी हो रही है.

मीरा बोरठाकुर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी पहले समस्या पैदा करती है और फिर उसे हल करने का दिखावा करती है. लोग अब इस तरह की राजनीति को समझने लगे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के सशक्तीकरण के पक्ष में रही है और वह बिना किसी शर्त के तुरंत महिला आरक्षण लागू करने का समर्थन करती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस चुनावों में भाजपा से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को टिकट देती है.

महिला कांग्रेस नेता ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी भाजपा Government पर सवाल उठाए और कहा कि Government के दावों और जमीन पर स्थिति में अंतर है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व यह मानता है कि महिला आरक्षण को मौजूदा Lok Sabha की स्थिति के आधार पर तुरंत लागू किया जाना चाहिए, इसके लिए भविष्य के परिसीमन का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए.

मीरा बोरठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे Political प्रचार से सावधान रहें और बहकावे में न आएं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी और लंबे समय से लंबित इस आरक्षण को लागू कराने की मांग करती रहेगी.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment