
jaipur, 24 अप्रैल . Rajasthan के अलवर जिले के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन लूडो जुए को एक अहम कड़ी माना जा रहा है. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके दोस्त के बीच ऑनलाइन गेमिंग और जुए में भारी रकम हारने के बाद आपसी रंजिश, आर्थिक तंगी और बदले की भावना ने इस जघन्य अपराध को जन्म दिया.
अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राहुल और पीड़िता के पति दोनों ही ऑनलाइन लूडो जुए से जुड़े थे और उन्होंने इसमें काफी पैसे गंवाए थे. इसी वित्तीय दबाव और व्यक्तिगत तनाव को मामले की मुख्य वजह माना जा रहा है.
Police के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा (19) ने पहले अपने दोस्त की पत्नी के साथ अलवर में दुष्कर्म किया और कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पहुंचकर एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. दोनों घटनाओं के बीच लगभग 7-8 घंटे का अंतर था.
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले दिल्ली में घरेलू सहायक के रूप में काम कर चुका था, लेकिन वित्तीय अनियमितताओं के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसके बाद वह मार्च में अपने गांव लौट गया था.
21 अप्रैल को आरोपी अपने दोस्त के साथ एक शादी में गया था. वहां से वह बहाना बनाकर निकला और बाद में कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली पहुंचा और 22 अप्रैल की सुबह अधिकारी के घर में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दिया.
Police ने बताया कि आरोपी घर की दिनचर्या और चाबियों की जानकारी से परिचित था, जिसका उसने फायदा उठाया. घटना के बाद वह नकदी और गहने लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया.
cctv फुटेज में आरोपी को घर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया है. Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच दिल्ली और Rajasthan Police की संयुक्त टीम कर रही है.
जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपी की लत ऑनलाइन गेमिंग और जुए तक सीमित थी या इसमें और लोग भी शामिल हैं.
–
एएमटी/एबीएम