
Mumbai , 1 जुलाई . Maharashtra Government ने बिना अनुमति चल रहे आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्रों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. सार्वजनिक आरोग्य विभाग के मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में घोषणा की कि ऐसे अवैध केंद्रों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा. यह टीम पूरे राज्य में अभियान चलाकर छापेमारी करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों पर सख्त कार्रवाई करेगी.
यह जानकारी मंत्री प्रकाश आबिटकर ने Samajwadi Party के विधायक अबू आजमी द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में दी.
मंत्री ने बताया कि राज्य Government ऐसे मामलों को और अधिक गंभीरता से लेने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि बिना अनुमति चल रहे आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्रों के अपराधों को Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के दायरे में लाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि अगले विधानसभा अधिवेशन तक इस संबंध में आवश्यक कानून लाया जाए, ताकि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ और अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.
प्रकाश आबिटकर ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में आईवीएफ और सोनोग्राफी केंद्र अनावश्यक रूप से खोले जा रहे हैं. इनमें से कई केंद्र बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे हैं, और आम मरीजों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया कि गठित होने वाला विशेष जांच दल पूरे राज्य में ऐसे केंद्रों पर नजर रखेगा. टीम का मुख्य उद्देश्य बिना अनुमति चल रहे केंद्रों की पहचान करना, उनके खिलाफ कार्रवाई करना, मरीजों के साथ होने वाली ठगी पर रोक लगाना और लोगों के हितों की रक्षा करना होगा.
Maharashtra Government का मानना है कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, अवैध रूप से संचालित केंद्रों पर लगाम लगेगी और इलाज के लिए आने वाले मरीजों का भरोसा भी मजबूत होगा.
–
वीकेयू/एएस