
Mumbai , 5 अक्टूबर . Mumbai Police ने सकल आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति के ‘आदिवासी जेन-जी उल्गुलान’ मार्च को अनुमति देने से इनकार किया है. संगठन ने नासिक से Mumbai तक मार्च के बाद 5 अक्टूबर को आजाद मैदान में आंदोलन करने की अनुमति मांगी थी.
योजना Mumbai के आजाद मैदान Police ने सकल आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति को 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले आदिवासी जेन-जी जन आक्रोश आंदोलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है
आदिवासी विद्यार्थियों की लंबित मांगों को सकल आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति आंदोलनरत है. 28 सितंबर को नासिक के ईदगाह मैदान से आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन शुरू हुई था.
प्रदर्शनकारी पिछले कई दिनों से नासिक के ईदगाह मैदान में धरना दे रहे हैं. वे शिक्षा और कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर राज्य Government से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इनमें आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके के इस्तीफे के साथ-साथ आदिवासी विकास विभाग के सचिव और आयुक्त के तबादले की मांग भी शामिल है. इसी कड़ी में 5 अक्टूबर को Mumbai में आंदोलन का आह्वान किया गया.
जानकारी के अनुसार, समिति ने 3 अक्टूबर को ई-मेल के जरिए आजाद मैदान Police स्टेशन को आंदोलन की अनुमति के लिए आवेदन दिया था. Police ने इस संबंध में 4 अक्टूबर को नोटिस जारी किया और आंदोलन की अनुमति से साफ इनकार किया.
Police ने नोटिस में कहा, “इन नियमों के तहत आजाद मैदान का एक हिस्सा आंदोलनकारियों के लिए सार्वजनिक बैठकें, सभाएं, मार्च, विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शन, धरना, रैलियां, जुलूस आदि आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया है. जबकि, उक्त नियमों के अनुसार अनुमति के लिए आवेदन कम से कम 7 दिन पहले जमा करना अनिवार्य है, जिसके साथ ‘फॉर्म बी’ में एक शपथ-पत्र भी देना होता है. आप (आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति) इस आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहे.”
Police ने यह भी कहा है कि जिस दिन के लिए आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति ने अनुरोध किया है, उस दिन आजाद मैदान में पहले से ही कुल 28 विरोध प्रदर्शन निर्धारित हैं.
–
डीसीएच/