‘आरएसएस भारत माता के लिए संगठित होकर काम करने वाला संगठन’, भाजपा नेता का दिग्विजय सिंह पर पलटवार

रांची, 5 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और Jharkhand के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ‘हिंदुत्व’ को लेकर टिप्पणी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ बात करते हैं.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया, “इस देश में जिस प्रकार सनातन धर्म को आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और सावरकर जी ने ‘हिंदुत्व’ नाम दे दिया. उसकी वजह से पूरे देश में हिंदू-मुसलमानों के अंदर, हिंदू और सिखों के बीच में, हिंदू-ईसाइयों के बीच में आपने खाई पैदा कर दी.”

इस पर जवाब देते हुए गजेंद्र सिंह पटेल ने Monday को कहा, “अब दिग्विजय सिंह के बयान के बारे में प्रतिक्रिया करना कोई ठीक बात नहीं है, क्योंकि दिग्विजय सिंह जी हमेशा संघ के खिलाफ बात करते हैं, जबकि संघ इस देश के लिए, India माता के लिए संगठित होकर काम करने वाला संगठन है.”

Jharkhand के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल Monday को रांची पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. रांची पहुंचने के बाद पटेल ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूती की ओर बढ़ रहा है. निश्चित रुप से पूरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का संगठन खड़ा होगा.”

इसके साथ ही, गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा, “Jharkhand हमारे देश का प्रमुख हिस्सा है. यहां के आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए Prime Minister Narendra Modi और भाजपा Government ने बहुत काम किया है. हमारी प्राथमिकता में हमारा Jharkhand प्रदेश अव्वल है और विकसित India में Jharkhand की प्राथमिकताएं भी तय होंगी और संगठन भी हमारा भारतीय जनता पार्टी का मजबूत कड़ी में काम करने वाला है.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment