नीतीश कुमार को मिला लुटियंस दिल्ली में टाइप-8 बंगला, सुरक्षा भी बढ़ी

Patna, 17 अप्रैल . बिहार के पूर्व Chief Minister और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को New Delhi में एक नया Governmentी आवास अलॉट किया गया है.

अब वह लुटियंस दिल्ली के सबसे खास इलाकों में से एक, 9 सुनहरी बाग में स्थित टाइप-8 बंगले में रहेंगे.

इस इलाके को हाई-सिक्योरिटी वीआईपी जोन माना जाता है. यहां कई बड़े Political नेता रहते हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और Union Minister चिराग पासवान शामिल हैं. इससे पहले, नीतीश कुमार 6, कामराज लेन में रह रहे थे.

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, उन्हें अब उसी टॉप-टियर कैटेगरी का एक बड़ा और ज्‍यादा खास आवास अलॉट किया गया है. लुटियंस दिल्ली में, Governmentी आवासों को टाइप-1 से टाइप-8 तक बांटा गया है, जिसमें टाइप-8 सबसे ऊंची कैटेगरी है.

ये बंगले आम तौर पर 8,000 से 8,500 वर्ग फुट में फैले होते हैं. इनमें कई बेडरूम, बड़े लिविंग और डाइनिंग एरिया, एक स्टडी रूम, गैराज की जगह और सामने और पीछे बड़े लॉन होते हैं.

इनमें सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम होते हैं, जैसे कि 24 घंटे सुरक्षाकर्मी, cctv निगरानी और खास कंट्रोल सिस्टम, जो यहां रहने वालों के ओहदे को दिखाते हैं.

नए आवास के साथ-साथ, नीतीश कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. उन्हें पूरे देश में सीआरपीएफ की तरफ से जेड प्‍लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है, जो India में सार्वजनिक हस्तियों को दी जाने वाली सुरक्षा के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है.

इतनी खास जगह पर टाइप-8 बंगला अक्सर उन लोगों के लिए आरक्षित होता है, जो बड़े संवैधानिक और Political पदों पर हैं या रह चुके हैं. अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और पूर्व उपPresident एम. वेंकैया नायडू जैसे नेताओं को भी इसी श्रेणी के आवास आवंटित किए गए हैं.

नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी, और 13 अप्रैल को उन्होंने बिहार के Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद, बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक नई Government ने शपथ ली है.

एएसएच/जीकेटी

Leave a Comment