रोहतास के स्कूल में मांस मिलने की घटना पर सरकार गंभीर : बिहार भाजपा अध्यक्ष

Patna, 23 अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने रोहतास के स्कूल में मिले संदिग्ध ‘गोमांस’ की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Government इस मामले को गंभीरता से ले रही है और 5 शिक्षकों को अब तक निलंबित किया जा चुका है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने से बात करते हुए कहा, “रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड का यह पूरा मामला है. स्कूल में गौमास मिला था. प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की है. इस मामले में स्कूल के सभी 5 शिक्षकों को निलंबित किया गया है.”

उन्होंने सवाल किया कि विद्यालय में गौमास क्यों लाया गया था? सरावगी ने आगे कहा, “इस बिंदु की जांच की जाएगी कि क्या वह मांस बच्चों को खाने के लिए परोसा जाता था. Government इस मामले को गंभीरता से ले रही है.”

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “रोहतास का मध्य विद्यालय जहां मिड-डे मील की व्यवस्था है. मिड-डे मील मेन्यू में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल नहीं हैं. विद्यालय परिसर में (मांस) पाया गया. प्रथम दृष्टया जिनको जिम्मेदार माना गया, Police ने तत्संबंधी कार्रवाई तुरंत सुनिश्चित कर दी है. संविधान में खाने का अधिकार सभी को है, लेकिन बच्चों को ऐसा खाना देना है जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़े, उनकी शारीरिक क्षमता बढ़े.”

नीरज कुमार ने कहा कि इस अपराध के लिए Police ने First Information Report दर्ज कर दी है और सामाजिक सद्भाव भी कायम है. उन्होंने आगे कहा, “प्रबंध समिति की भी जिम्मेदारी बनती है. पंचायती राज संस्था के सदस्य इसके सदस्य होते हैं. उन्हें नैतिक जिम्मेदारी विद्यालय के संचालन में लेनी चाहिए.”

बता दें कि रोहतास जिले से यह गंभीर मामला उस समय सामने आया, जब राजपुर प्रखंड के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में मांस मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. क्लासरूम के अंदर काले रंग की चार प्लास्टिक की थैलियों में संदिग्ध मांस रखा था. इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति को संभाला.

डीसीएच/

Leave a Comment