पुणे में 3 महिला वारकरियों की मौत पर महाराष्ट्र सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

Mumbai , 13 जुलाई . Maharashtra के Chief Minister और उपमुख्यमंत्रियों ने पुणे में तीन महिला वारकरियों की सड़क दुर्घटना में मौत पर दुख जताया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. इसके साथ ही, Government ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पुणे जिले के जेजुरी के पास एक दुर्घटना में तीन वारकरियों की मौत अत्यंत पीड़ादायक है. इस त्रासदी में जान गंवाने वाली वारकरियों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. घायल वारकरियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.”
Chief Minister ने घोषणा करते हुए कहा, “राज्य Government मृतकों में से प्रत्येक के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.”
उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा, “इस हादसे में जान गंवाने वाली तीन महिला वारकरी श्रद्धालुओं को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिजनों के दुख में सहभागी हूं.”
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैंने अस्पताल में घायल वारकरी महिलाओं से मुलाकात की है और जिला कलेक्टर, जिला Police अधीक्षक व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को उनके इलाज में कोई कोताही न बरतने के आवश्यक निर्देश दिए हैं. Government पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है.”
उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने कहा कि पंढरपुर की यात्रा कर रहे वारकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. इसलिए, वाहन चलाते समय सड़क पर चल रहे वारकरियों के प्रति सभी को सावधानी बरतनी चाहिए. इस दौरान, उन्होंने कहा, “मैं घायल महिलाओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान विट्ठल से प्रार्थना करती हूं.”
उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने लिखा, “पुणे जिले के जेजुरी इलाके में वारकरियों को ले जा रहे एक वाहन के साथ हुए हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. ये वारकरी पंढरपुर की यात्रा कर रहे थे. इस हादसे में तीन महिला वारकरियों की दुखद मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.”
एकनाथ शिंदे ने पोस्ट किया, “यह घटना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है. संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे पंढरी वारी यात्रा के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करें और एहतियाती उपाय लागू करें. Government श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देती है और ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. मैं इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं भगवान पांडुरंग से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों.”
बता दें कि पुणे जिले के जेजुरी इलाके में एक ट्रक ने महिला वारकरियों के एक ग्रुप को टक्कर मारी थी. इसमें तीन महिला वारकरियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ था.
–
डीसीएच/


