Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

कल्लाडी टनल हादसा: सुरक्षित तरीके से मिट्टी हटाने के लिए केरल सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति

कल्लाडी टनल हादसा: सुरक्षित तरीके से मिट्टी हटाने के लिए केरल Government ने बनाई तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति

New Delhi, 11 जुलाई . केरल Government ने वायनाड जिले में कल्लाडी टनल परियोजना के निर्माण स्थल से सुरक्षित तरीके से मिट्टी हटाने के लिए एक एक्सपर्ट पैनल नियुक्त किया गया है. Chief Minister वी.डी. सतीशन ने यह जानकारी दी. दरअसल टनल निर्माण स्थल पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की जान चली गई थी.

Chief Minister वी.डी. सतीशन ने कहा कि केरल Government ने वायनाड कल्लाडी टनल प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर जमा मिट्टी को सुरक्षित रूप से हटाने के मामले की जांच करने और उस पर रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन सदस्यों वाली एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है. Chief Minister , गृह मंत्री और लोक निर्माण मंत्री की एक हाई-लेवल मीटिंग में यह फैसला किया गया.

Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी, “केरल Government ने वायनाड कल्लाडी टनल प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान जमा हुई मिट्टी को सुरक्षित रूप से हटाने पर रिपोर्ट देने के लिए 3 सदस्यों की एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है.”

Chief Minister ने बताया कि इस कमेटी में डॉ. संतोष जी. थम्पी (प्रोफेसर, एनआईटी कालीकट), डॉ. जूड इमैनुएल (पर्यावरण वैज्ञानिक, डीओईसीसी-संयोजक) और एनसीईएसएस के एक प्रतिनिधि शामिल हैं.”

एक्सपर्ट पैनल की ओर से साइट पर हालात का जायजा लिया जाएगा और जमा हुई मिट्टी को सुरक्षित रूप से हटाने के उपाय सुझाएगा.

इससे पहले Tuesday को Chief Minister वी.डी. सतीशन ने कहा था कि निर्माण स्थल के पास जमा खुदाई की मिट्टी और मलबा खिसकना घटना का कारण बना. उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार कंपनी ने इस सामग्री को हटाने के दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया.

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के हेडक्वार्टर का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए Chief Minister सतीशन ने कहा कि वायनाड के जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 20 जून को ही कॉन्ट्रैक्टर को साइट से खोदी हुई मिट्टी हटाने के निर्देश दिए थे.

मॉनसून सीजन को देखते हुए Chief Minister ने केरल में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य Government ने जिला कलेक्टरों के साथ एक मीटिंग की है और उन्हें जोखिम वाली जगहों की पहचान करने और निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.

–

एसडी/वीसी

Share