Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,अंतरराष्ट्रीय

ईरान के बताए रास्तों से ही निकलें जहाज, होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर आईआरजीसी की चेतावनी

ईरान के बताए रास्तों से ही निकलें जहाज, होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर आईआरजीसी की चेतावनी

तेहरान, 25 जून . ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने Thursday को कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों के गुजरने के लिए सिर्फ वही रास्ते मान्य हैं, जो ईरानी अधिकारियों ने तय किए हैं.

आईआरजीसी की नौसेना ने यह बात अपनी आधिकारिक समाचार वेबसाइट सेपाह न्यूज पर जारी एक बयान में कही. साथ ही उसने चेतावनी दी कि तय किए गए रास्तों के अलावा किसी और रास्ते से जहाजों का आना-जाना खतरनाक है और इसकी अनुमति नहीं है.

बयान में कहा गया कि सभी को यह पता होना चाहिए कि होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने के लिए केवल वही रास्ते इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिन्हें ईरान ने घोषित किया है. इन रास्तों से बाहर जहाज चलाना बहुत जोखिम भरा है, प्रतिबंधित है और इससे बचना चाहिए.

यह बयान तब आया, जब ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के साथ हुए समझौते के तहत होर्मुज स्‍ट्रेट से बाहर जाने वाले जहाजों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे.

18 जून को ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के लिए हुए एक समझौते के तहत ईरान ने 60 दिनों तक बिना किसी शुल्क के व्यापारिक जहाजों को इस जलमार्ग से सुरक्षित गुजरने की व्यवस्था करने की बात कही थी.

Tuesday को ईरान और ओमान ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देशों ने होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के भविष्य के प्रबंधन को लेकर बातचीत के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति जताई है. दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.

इस बीच, आईएमओ ने होर्मुज स्‍ट्रेट में फंसे 11,000 से ज्यादा नाविकों को निकालने के लिए एक योजना भी घोषित की है.

आईएमओ के महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज ने Tuesday को एक बयान में कहा कि संगठन ने जरूरी सुरक्षा मंजूरी हासिल कर ली है और निकासी अभियान के लिए समुद्री रास्तों की सुरक्षा की पुष्टि कर ली गई है.

उन्होंने बताया कि यह अभियान ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौते के बाद शुरू किया जा रहा है और इसे ईरान, ओमान, क्षेत्र के अन्य देशों और समुद्री उद्योग के साथ मिलकर चलाया जाएगा.

–

एवाई/वीसी

Share