Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी 20 नवंबर को नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 20 नवंबर को New Delhi में पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच का करेंगे उद्घाटन

New Delhi, 19 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 20 नवंबर को शाम लगभग 5.30 बजे New Delhi के पुराने किले में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. यह मंच 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा.

इस मंच का उद्देश्य इस क्षेत्र की समृद्ध और आपस में जुड़ी हुई सभ्यतागत विरासत का जश्न मनाना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है. India की अध्यक्षता में हो रहे इस आयोजन को सभ्यताओं के बीच सेतु बनाने की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है.

यह पहल, 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान Prime Minister द्वारा दिए गए उस प्रस्ताव पर आधारित है, जिसमें एससीओ ढांचे के अंतर्गत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच बनाने की बात कही गई थी. बाद में, एससीओ के बिश्केक घोषणापत्र में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था. अब उसी प्रस्ताव को धरातल पर उतारते हुए India में पहला सभ्यता संवाद मंच आयोजित किया जा रहा है.

उद्घाटन समारोह में ‘सभ्यताओं का संवाद – सांस्कृतिक कार्यक्रम’ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें संगीत, नृत्य, विजुअल स्टोरी टेलिंग और वर्णन का समावेश होगा. ‘वसुधैव कुटुंबकम – पूरी दुनिया एक परिवार है’ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम India और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करेगा. पुराने किले का ऐतिहासिक परिसर इस आयोजन को और भी खास बनाएगा.

इस मंच पर ‘अस्तित्व – हमारे होने का सार’ शीर्षक से प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जो India की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करेंगी. इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों, जैसे खुदाई में मिले अवशेष, कलाकृतियां, वास्तुकला के टुकड़े और अन्य महत्वपूर्ण खोजों, के माध्यम से दिल्ली के इतिहास को गहराई से प्रस्तुत किया जाएगा.

‘महाIndia स्क्रॉल पैवेलियन – अनंत: 18वीं सदी का एक दुर्लभ महाIndia स्क्रॉल’ में चित्रों वाला एक स्क्रॉल प्रदर्शित किया जाएगा, जो India की समृद्ध महाकाव्य और कलात्मक परंपराओं को दर्शाता है. यह पैवेलियन दर्शकों को महाIndia की कालजयी कथा और भारतीय कला की बारीकियों से रूबरू कराएगा.

21 और 22 नवंबर को चार विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्वान, शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एक साथ आएंगे. इन चर्चाओं में संगीत और प्रदर्शन कला, वस्त्र, खान-पान, पारंपरिक खेल; कला और वास्तुकला की साझा परंपराएं; भाषा और साहित्यिक परंपराएं (लिपियों और पांडुलिपियों सहित); और मठों से जुड़े मार्ग और दार्शनिक परंपराएं जैसे सांस्कृतिक पहलू शामिल होंगे.

–

एससीएच/डीकेपी

Share