Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

परमाणु प्रसार रोकने पर संवाद बढ़ाएंगे अमेरिका, चीन और रूस, साझा बयान किया जारी

परमाणु प्रसार रोकने पर संवाद बढ़ाएंगे अमेरिका, चीन और रूस, साझा बयान किया जारी

वॉशिंगटन, 19 नवंबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप, चीनी President शी जिनपिंग और रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने Thursday को चीनी शहर शेनझेन में हुई बैठक के बाद परमाणु जोखिम कम करने पर बातचीत करने, संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन करने और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की.

चार बिंदुओं वाली संयुक्त घोषणा में तीनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों का उल्लेख किया गया, लेकिन परमाणु हथियारों में कटौती के किसी लक्ष्य, ईंधन आपूर्ति बढ़ाने की समय-सीमा या संयुक्त राष्ट्र में किए जाने वाले किसी विशेष सुधार का उल्लेख नहीं किया गया.

तीनों नेताओं ने दोहराया कि परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता और इसे कभी लड़ा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके देश परमाणु जोखिम कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए संवाद करेंगे.

त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद जारी घोषणा में कहा गया कि नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा की और रणनीतिक स्थिरता तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता जताई. ऊर्जा क्षेत्र में तीनों देशों ने सभी देशों के हित में परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने की योजना का खाका पेश किया. साथ ही स्थिर ऊर्जा आपूर्ति के महत्व को भी रेखांकित किया.

संयुक्त राष्ट्र से संबंधित प्रावधान में सुरक्षा परिषद के तीन स्थायी सदस्यों ने संगठन को वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुधारों का समर्थन किया.

हालांकि घोषणा में किसी विशेष संस्थागत बदलाव, India का उल्लेख या सुरक्षा परिषद की संरचना में बदलाव जैसे मुद्दों पर कोई विवरण नहीं दिया गया.

घोषणा में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) और इसी प्रकार की संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र का “दुरुपयोग” नहीं करना चाहिए. हालांकि किसी विशेष मामले का उल्लेख नहीं किया गया.

बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन ऐसी स्थिति में हैं कि वे परमाणु हथियारों के जखीरे और उनके इस्तेमाल के खतरे को कम करने पर सार्थक चर्चा कर सकते हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि परमाणु हथियार रखने वाले देशों को इन्हें छोड़ने के लिए राजी करना आसान नहीं है.

व्हाइट हाउस के ट्रैवलिंग पूल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि तीनों नेताओं के बीच संवाद केवल उनके अपने देशों तक सीमित जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि वैश्विक महत्व का विषय है. उन्होंने कहा कि बातचीत से इनकार करने से अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान नहीं होगा.

हालांकि अंतिम घोषणा में परमाणु जोखिम और प्रसार को लेकर संवाद जारी रखने की बात कही गई, लेकिन परमाणु हथियारों में कटौती पर कोई औपचारिक समझौता घोषित नहीं किया गया.

इससे पहले Thursday को ट्रंप ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शेनझेन दौरे के दौरान पुतिन और शी जिनपिंग से अलग-अलग मुलाकात की.

शी जिनपिंग के साथ बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध और फेंटेनाइल संकट को ऐसे मुद्दों के रूप में चिह्नित किया, जिन पर सहयोग की संभावना है. हालांकि संयुक्त घोषणा में न तो यूक्रेन और न ही ईरान का नाम लिया गया. दोनों संघर्षों के संबंध में किसी युद्धविराम या समाधान की भी घोषणा नहीं की गई.

–

वीसी

Share