Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,राष्ट्रीय

बीजापुर: सुरक्षा बलों ने जीरपल्ली के जंगलों से बरामद किया माओवादियों के हथियारों का जखीरा

बीजापुर: सुरक्षा बलों ने जीरपल्ली के जंगलों से बरामद किया माओवादियों के हथियारों का जखीरा

रायपुर/बीजापुर, 19 नवंबर . छत्तीसगढ़ में पामेड Police स्टेशन और कोबरा बटालियन की एक संयुक्त टीम ने Thursday को बीजापुर जिले के जीरपल्ली गांव के घने जंगलों से माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया.

पामेड Police थाना क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों के एक छिपे हुए जखीरे के बारे में मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों ने एक लक्षित तलाशी अभियान चलाया.

टीम ने जीरपल्ली के जंगली इलाके की सघन तलाशी ली और माओवादियों द्वारा सावधानी से छिपाकर रखे गए इस जखीरे को ढूंढ निकाला. तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने दो बीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) और 36 बीजीएल शेल बरामद किए. हथियारों की बरामदगी से इस क्षेत्र में माओवादियों की परिचालन क्षमताओं (ऑपरेशनल क्षमताओं) को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है.

Police अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल बीजापुर जिले भर में लगातार माओवाद-विरोधी अभियान चला रहे हैं. इनका दोहरा उद्देश्य है. पहला, चरमपंथी गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना और दूसरा, स्थानीय निवासियों के लिए स्थायी शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करना.

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है, जहां माओवादी हिंसा ने लंबे समय से सामान्य जनजीवन और विकास कार्यों को बाधित कर रखा है.

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है.

यह सफल अभियान संवेदनशील जंगली इलाकों में कड़ी निगरानी, ​​बेहतर खुफिया नेटवर्क, स्थानीय Police और कोबरा जैसी विशेष इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है.

बीजापुर Police और सुरक्षा बलों ने दोहराया कि इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री के बारे में तुरंत नजदीकी Police थाने या सुरक्षा शिविर को सूचित करने की अपील की है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध विस्फोटक वस्तु को न छुएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

हाल के महीनों में लगातार चलाए गए अभियानों के दौरान ऐसी कई बरामदगी हुई हैं, जिससे प्रतिबंधित संगठन को मिलने वाला लॉजिस्टिक सपोर्ट कमजोर हुआ है.

Police अधिकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय निवासियों का समर्थन हासिल करने में सफलता मिली है. उन्होंने उम्मीद जताई कि चरमपंथियों पर लगातार दबाव बनाए रखने से अंततः हालात सामान्य होंगे और दूर-दराज के इलाकों में विकास कार्यों में तेजी आएगी. किसी भी जवाबी कार्रवाई को रोकने के लिए सुरक्षा बल इस क्षेत्र में हाई अलर्ट पर हैं.

–

एससीएच/वीसी

Share