दाहोद दौरा: परिवार की नन्ही बिटिया ने मीठी बोली से किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने चखा मक्के की रोटी का स्वाद

गांधीनगर, 19 नवंबर . Chief Minister भूपेंद्र पटेल दाहोद जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन Thursday को गरबाड़ा तहसील की भामा तलाई बस्ती में रहने वाले श्री जसवंतसिंह राठौड़ के घर पहुंचे.
इस मौके पर परिवार की नन्ही बिटिया पहल राठौड़ ने मीठी बोली में Chief Minister का स्वागत किया. इस अवसर पर Chief Minister ने उपस्थित सभी ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ बातचीत की. साथ ही, Chief Minister ने आदिवासी भजन-कीर्तन का भी आनंद भी लिया.
इसके बाद, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जसवंतसिंह राठौड़ के परिवार के साथ आदिवासी क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा.
Chief Minister को आदिवासी संस्कृति के अनुरूप भोजन में मक्के का रोटला (रोटी), उड़द की दाल, रोटी और चने की भाजी सहित स्थानीय व्यंजन परोसे गए. भोजन के बाद Chief Minister ने परिवारजनों के साथ संवाद किया.
वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दाहोद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ रतनमहल में विकास कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मार्गदर्शन और सुझाव दिए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि Governmentी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी क्षेत्रों के सबसे दूर-दराज के निवासियों तक समय पर पहुंचे. साथ ही, वन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया.
उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि आज मैंने गरबाडा तालुका पंचायत कार्यालय में आयोजित ‘जन सुनवाई’ में भाग लिया, जहां ‘नागरिक ही ईश्वर है’ के मंत्र के साथ मैंने स्थानीय नागरिकों के सवालों और उनकी बातों को सीधे सुना. मैंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ और जल्द से जल्द हो सके. पूरी निष्ठा के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुशासन की पहचान है. जनता का अटूट विश्वास ही Government की असली ताकत है.
–
डीकेपी/


