Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पटना में सिंधिया के साथ संजय सरावगी ने किया बिहार संग्रहालय का भ्रमण, समृद्ध विरासत का किया अवलोकन

Patna में सिंधिया के साथ संजय सरावगी ने किया बिहार संग्रहालय का भ्रमण, समृद्ध विरासत का किया अवलोकन

Patna, 19 नवंबर . बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने Thursday को Patna में Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इन कार्यक्रमों में बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन, व्यापार जगत के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव और Chief Minister आवास पर स्वागत समारोह शामिल रहा.

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बिहार संग्रहालय, Patna. Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया. संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन कलाकृतियां और ऐतिहासिक धरोहरें बिहार की गौरवशाली सभ्यता एवं समृद्ध विरासत की परिचायक हैं.”

बिहार संग्रहालय भ्रमण के दौरान दोनों नेताओं ने प्राचीन मूर्तियों, पांडुलिपियों, सिक्कों और अन्य ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखा. संग्रहालय में बिहार के मौर्य काल से लेकर आधुनिक युग तक की सभ्यता की झलक देखने को मिलती है. सरावगी ने कहा कि बिहार की विरासत न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “Patna में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष समारोह में Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया.”

उन्होंने लिखा, “बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत के विकास में उसके निरंतर योगदान को दर्शाती है. इस ऐतिहासिक अवसर पर स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण इस गौरवशाली यात्रा को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.”

कार्यक्रम में बिहार Government के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक संजीव चौरसिया, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल और भारतीय डाक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शशि शालिनी कुजूर उपस्थित रहीं. सभी ने चैंबर के 100 वर्षों के योगदान की सराहना की और बिहार में व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आगे भी मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

–

एससीएच/वीसी

Share