Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव: मुलायम सिंह यादव की विरासत वाला मैनपुरी: जानें जिले की सभी चार सीटों का हाल

यूपी चुनाव: मुलायम सिंह यादव की विरासत वाला मैनपुरी: जानें जिले की सभी चार सीटों का हाल

Lucknow, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश की राजनीति में मैनपुरी जिले का विशेष महत्व है. इसे Samajwadi Party का पारंपरिक और मजबूत गढ़ माना जाता है. पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की Political कर्मभूमि के रूप में पहचान रखने वाले इस जिले से मुलायम सिंह यादव कई बार सांसद रहे. जिले में यादव समुदाय के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक बताई जाती है. इसके अलावा शाक्य, ठाकुर, लोधी, ब्राह्मण और जाटव यानी दलित मतदाता भी चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. मैनपुरी जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं. इनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल शामिल हैं. वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इन चार सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर Samajwadi Party ने जीत दर्ज की थी.

मैनपुरी जिला उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में स्थित है और मैनपुरी शहर इसका मुख्यालय है. जिले में छह तहसीलें हैं, जिनमें मैनपुरी, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली और घिरोर शामिल हैं. इसके उत्तर में एटा, पूर्व में फर्रुखाबाद और कन्नौज, दक्षिण में इटावा तथा पश्चिम में फिरोजाबाद और एटा जिले स्थित हैं. जिले का क्षेत्रफल 2,745 वर्ग किलोमीटर बताया गया है. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 21,31,171 थी. जनसंख्या घनत्व 670 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर, लिंगानुपात प्रति एक हजार पुरुषों पर 876 महिलाएं और साक्षरता दर 78.26 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

मैनपुरी का ऐतिहासिक महत्व भी रहा है. जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र का संबंध कन्नौज के साम्राज्य से था. उस साम्राज्य के पतन के बाद यहां कई छोटी-छोटी सत्ता स्थापित हुईं, जिनमें रपरी और भोगांव प्रमुख थे. वर्ष 1194 में रपरी को मुस्लिम Governor का स्थान बनाया गया. वर्ष 1529 में मुगल शासक बाबर के आक्रमण के दौरान मैनपुरी पर उसका अधिकार हुआ. हालांकि, कुछ समय के लिए यह क्षेत्र शेरशाह के अफगान शासन के अधीन भी रहा. बाद में हुमायूं की सत्ता बहाल होने पर इस पर फिर मुगलों का कब्जा हो गया. अठारहवीं शताब्दी के अंत में यह क्षेत्र मराठों के प्रभाव में आया. वर्ष 1801 में अंग्रेजों को सौंपे जाने के बाद यह अवध प्रांत का हिस्सा बना. मैनपुरी शहर पहले इटावा जिले का मुख्यालय था. वर्ष 1856 में एटा और मैनपुरी को अलग-अलग प्रशासनिक इकाइयों के रूप में गठित किया गया.

1857 के विद्रोह के दौरान मैनपुरी में तैनात सैनिकों ने बगावत कर दी और शहर पर हमला किया. उस समय यहां मौजूद कुछ यूरोपीय लोगों ने करीब एक सप्ताह तक अपना बचाव किया. झांसी के विद्रोहियों के पहुंचने के बाद अंग्रेजों को जिला छोड़ना पड़ा. जिले की भौगोलिक बनावट में मैदान, नदियां, झीलें और अलग-अलग प्रकार की मिट्टी शामिल हैं. यहां काली नदी, ईसन नदी और अरिंद प्रमुख जलधाराएं हैं. काली नदी जिले की उत्तर-पूर्वी सीमा पर एटा और फर्रुखाबाद की ओर बहती है. ईसन नदी बरसात के मौसम में उफान पर आ सकती है, जबकि अरिंद नदी उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बहती है.

मैनपुरी शहर के दक्षिण-पश्चिम में गंगा नहर की Kanpur शाखा के पास एक लंबी और संकरी झील भी बताई गई है. जिले में बंजर भूमि और वन क्षेत्र का भी उल्लेख मिलता है. यहां बबूल के पेड़ पाए जाते हैं, जिनकी लकड़ी का उपयोग निर्माण, ईंधन और कोयला बनाने में किया जाता है. स्थानीय रूप से गांधार या सिंध कही जाने वाली मोटी घास का उपयोग थैला, रस्सी और चटाई बनाने में होता है.

मैनपुरी विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 में Samajwadi Party ने भाजपा से सीट छीन ली थी. उस चुनाव में सपा उम्मीदवार राजू यादव ने बसपा की रमा शाक्य को हराया था. वर्ष 2017 में राजू यादव ने भाजपा के अशोक कुमार को पराजित कर अपनी जीत दोहराई. हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया. इस बार उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने Samajwadi Party के उम्मीदवार को हराकर सीट पर भाजपा का कब्जा करा दिया.

भोगांव विधानसभा सीट पर लंबे समय तक Samajwadi Party का दबदबा रहा. वर्ष 2017 में भाजपा ने इस जीत के सिलसिले को तोड़ा. भाजपा ने रामनरेश अग्निहोत्री को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने सपा के मौजूदा विधायक आलोक कुमार शाक्य को हराया. इसके बाद 2022 में भी भाजपा ने रामनरेश अग्निहोत्री पर भरोसा जताया और उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा.

किशनी विधानसभा सीट पर Samajwadi Party का प्रभाव बना रहा. सपा के बृजेश कठेरिया ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की. वर्ष 2022 में उन्हें 97,070 वोट मिले, जो कुल मतों का 49.58 प्रतिशत था. उन्होंने भाजपा के डॉ. प्रिय रंजन आशु दिवाकर को हराया.

करहल विधानसभा सीट भी Samajwadi Party का मजबूत आधार रही है. यहां सोबरन सिंह यादव ने 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी. वर्ष 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे और विधायक चुने गए. हालांकि, कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी, जिसके बाद वर्ष 2024 में यहां उपचुनाव हुआ. इस सीट से वर्तमान विधायक तेज प्रताप सिंह यादव हैं, जो Samajwadi Party से हैं.

–

पीएसके/

Share