पीएम मोदी ने एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कीं साझा, भारतीय संस्कृति का का बताया उत्सव

New Delhi, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को दिल्ली में आयोजित पहले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की कुछ तस्वीरें social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा कीं. उन्होंने इस आयोजन को India की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का उत्सव बताया.
Prime Minister मोदी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ”दिल्ली में एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम. हमारी जीवंत संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाती एक शानदार शाम.”
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने फोरम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए आपसी विश्वास और साझा सभ्यतागत मूल्यों को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास तभी पैदा होता है, जब देश और वहां के लोग एक-दूसरे के बीच समानताओं को पहचानते हैं.
Prime Minister ने कहा कि आज जरूरत इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की है कि हमारे बीच क्या साझा है. India के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समावेशी दृष्टिकोण विविधता को विभाजन के बजाय ताकत का स्रोत बनाता है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम इस उदार दृष्टिकोण को अपनाते हैं, तो हमारी विविधता ही हमारी एकता का आधार बन जाती है. उन्होंने कहा कि India में लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, उनकी जीवनशैली और परंपराएं भी अलग-अलग हैं, लेकिन इसके बावजूद सभी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं.
उन्होंने कहा कि India विविधता को स्वीकार करता है और उसका उत्सव मनाता है. Prime Minister ने इस सोच का श्रेय वेदों की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दिया. उन्होंने फोरम की शुरुआत में पढ़े गए वैदिक मंत्र ‘संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्’ का उल्लेख करते हुए इसका अर्थ समझाया. उन्होंने कहा कि इसका संदेश है कि हम साथ चलें, साथ संवाद करें और हमारे विचारों में एकरूपता हो.
Prime Minister ने इस वैदिक मंत्र को एससीओ के नए संवाद मंच के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बताया. उन्होंने पहले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के आयोजन पर प्रतिभागियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यहां होने वाली चर्चाएं सदस्य देशों के बीच समझ को और गहरा करेंगी.
उल्लेखनीय है कि इस फोरम में एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इसका उद्देश्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को सामने लाकर आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना है. यह मंच Political, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के मौजूदा प्रयासों के साथ यूरेशिया की साझा सभ्यतागत विरासत को भी प्रमुखता देगा.
–
डीएससी


