पोलैंड के हवाई क्षेत्र में रूस की उकसावे वाली कार्रवाई, स्वीडिश ‘जेएएस ग्रिपेन’ लड़ाकू विमानों ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली, 20 नवंबर . स्वीडन के Prime Minister उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि रूस ने पोलैंड के हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन कर गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई की है. पोलैंड का समर्थन करने और उसके हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए स्वीडिश ‘जेएएस ग्रिपेन’ लड़ाकू विमानों ने अभियान में हिस्सा लिया.
स्वीडन के Prime Minister ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि Friday रात पोलैंड के हवाई क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया गया. यह रूस की ओर से की गई एक गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई थी.
उन्होंने कहा कि स्वीडिश ‘जेएएस ग्रिपेन’ लड़ाकू विमान पोलैंड की मदद करने और उसके हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए अभियान में शामिल हुए. उनके मुताबिक, इस अभियान का एक उद्देश्य यूक्रेन तक सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति से जुड़े मार्गों की सुरक्षा करना भी था.
क्रिस्टर्सन ने कहा कि स्वीडन को अपने सशस्त्र बलों और रक्षा उद्योग पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि वे देश को अधिक सुरक्षित बनाते हैं और नाटो को भी मजबूत करने में योगदान देते हैं. उन्होंने कहा कि डेनमार्क ने आज रूस को अपने क्षेत्र में एक यूक्रेनी कलाकार की हत्या की कोशिश के लिए जिम्मेदार बताया है.
Prime Minister ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले एस्टोनिया ने भी खुलासा किया था कि उसके खिलाफ रूस की कथित तोड़फोड़ की योजनाएं तैयार की गई थीं.
क्रिस्टर्सन के अनुसार, ये घटनाएं स्पष्ट करती हैं कि रूस से खतरा केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप के अन्य देशों की सुरक्षा भी इससे प्रभावित हो रही है.
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि स्वीडन ने अपनी सुरक्षा नीति में बदलाव किया है और अब अपने नजदीकी पड़ोसी देशों तथा बाल्टिक सागर क्षेत्र पर पहले से कहीं अधिक ध्यान दे रहा है.
Prime Minister ने कहा, “यही वह क्षेत्र है जहां हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और जहां हम सबसे अधिक प्रभाव डाल सकते हैं. जब हम अपने पड़ोसियों की रक्षा करते हैं, तब हम स्वीडन की भी रक्षा कर रहे होते हैं.”
–
एवाई/एमएस


