Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,राष्ट्रीय

कर्नाटक में 34 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, बेंगलुरु पांच पुलिस कमिश्नरेट में बंटा

कर्नाटक में 34 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, Bengaluru पांच Police कमिश्नरेट में बंटा

Bengaluru, 18 नवंबर . कर्नाटक Government ने Wednesday को भारतीय Police सेवा (आईपीएस) के 34 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया. इसमें Bengaluru के Police आयुक्त सीमंत कुमार सिंह भी शामिल हैं. सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

Bengaluru Police प्रशासन में बड़े फेरबदल के तहत Government ने शहर को पांच अलग-अलग Police कमिश्नरेट में बांट दिया है. यह पुनर्गठन ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी (जीबीए) की तर्ज पर किया गया है. नए कमिश्नरेट में सेंट्रल Bengaluru सिटी, ईस्ट Bengaluru सिटी, वेस्ट Bengaluru सिटी, नॉर्थ Bengaluru सिटी और साउथ Bengaluru सिटी शामिल हैं. प्रत्येक कमिश्नरेट की कमान अलग-अलग Police आयुक्तों को सौंपी गई है.

Government ने अतिरिक्त Police महानिदेशक (एडीजीपी), कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात आर. हितेंद्र को नया Bengaluru शहर Police आयुक्त नियुक्त किया है. वह नई कमिश्नरेट व्यवस्था के प्रमुख भी होंगे. उन्होंने सीमंत कुमार सिंह की जगह ली है, जिन्हें अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का एडीजीपी बनाया गया है.

1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हितेंद्र ने नियुक्ति के कुछ ही घंटों के भीतर Police आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया. सीमंत कुमार सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद हितेंद्र ने Chief Minister डी.के. शिवकुमार से मुलाकात कर उनका आभार जताया.

पांच नए Police कमिश्नरेट के लिए लभू राम को सेंट्रल Bengaluru सिटी, पी.एस. हर्षा को ईस्ट Bengaluru सिटी, विकास कुमार विकास को वेस्ट Bengaluru सिटी, एम.बी. बोरलिंगैया को नॉर्थ Bengaluru सिटी और सी. वामशी कृष्णा को साउथ Bengaluru सिटी का Police आयुक्त नियुक्त किया गया है.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत एम. निंबालकर को Bengaluru सिटी (ट्रैफिक) का Police आयुक्त बनाया गया है. वह नई जिम्मेदारी के साथ अपग्रेड किए गए एंटी-रोडी स्क्वॉड के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. वह मुख्य आयुक्त की निगरानी में अपराध नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों को देखेंगे.

कार्यभार सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में सीमंत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब डेढ़ साल तक Bengaluru Police आयुक्त के रूप में काम किया और इस दौरान हर दिन नई चुनौतियां सामने आईं.

उन्होंने कहा, “मैंने अपने कार्यकाल में Bengaluru को नशामुक्त शहर बनाने की कोशिश की. जब मैंने कार्यभार संभाला था, तब भी चुनौतियां थीं. सभी Police अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरा सहयोग दिया. मैं सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं.” उन्होंने अविभाजित Bengaluru के आखिरी Police आयुक्त के रूप में अपनी सेवा को गर्व का विषय बताया.

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों में बिजय कुमार सिंह को आर. हितेंद्र की जगह एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था नियुक्त किया गया है. एस. मुरुगन को एडीजीपी, लोकायुक्त और मनीष खरबिकर को एडीजीपी, संचार, लॉजिस्टिक्स एवं आधुनिकीकरण, Bengaluru बनाया गया है.

एन. शशि कुमार को मंगलुरु पश्चिमी रेंज का Police महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि अनुपम अग्रवाल को कर्नाटक राज्य रिजर्व Police (केएसआरपी) का आईजीपी बनाया गया है.

शरणप्पा एस.डी. को रेलवे का उप Police महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है. कुलदीप कुमार आर. जैन को कलबुर्गी सिटी का डीआईजी एवं Police आयुक्त बनाया गया है. एम. पुट्टमादैया को मैसूरु दक्षिणी रेंज का डीआईजी और एम. अश्विनी को Bengaluru भर्ती प्रभाग का डीआईजी नियुक्त किया गया है. जे.के. रश्मि को जल संसाधन विभाग में सतर्कता डीआईजी के पद पर भेजा गया है.

इसके अलावा, कई Police उपायुक्तों (डीसीपी) और Police अधीक्षकों (एसपी) के भी तबादले किए गए हैं. अनूप ए. शेट्टी को ईस्ट Bengaluru सिटी का डीसीपी (ट्रैफिक), लक्ष्मण निंबार्गी को सेंट्रल Bengaluru सिटी के सीएआर (सेंट्रल ऑफिस) का डीसीपी और चन्नबसवन्ना लंगोटी को सेंट्रल Bengaluru सिटी के इंदिरानगर का डीसीपी नियुक्त किया गया है. नागेश डी.एल. को नॉर्थ Bengaluru सिटी के यशवंतपुर का डीसीपी बनाया गया है.

लोकेश भारमप्पा जगलासारा को सेंट्रल Bengaluru सिटी का डीसीपी (ट्रैफिक) और यतीश एन. को वेस्ट Bengaluru सिटी के केंगेरी (दक्षिण-पश्चिम) का डीसीपी नियुक्त किया गया है.

सैदुलु अदावत को Bengaluru के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (आईएसडी) का एसपी बनाया गया है. श्रीहरि बाबू बी.एल. को ईस्ट Bengaluru सिटी के व्हाइटफील्ड का डीसीपी और गीता एम.एस. को ईस्ट Bengaluru सिटी का डीसीपी नियुक्त किया गया है.

रणजीत कुमार बंडारू को Bengaluru सिटी का डीसीपी (प्रशासन) और अशोक के.वी. को वेस्ट Bengaluru सिटी के पीन्या का डीसीपी बनाया गया है.

विक्रम अमाथे को नॉर्थ Bengaluru सिटी का डीसीपी, लक्ष्मी गणेश के. को सेंट्रल Bengaluru सिटी के गांधीनगर का डीसीपी और पी.वी. स्नेहा को वेस्ट Bengaluru सिटी का डीसीपी (ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है.

–

डीएससी

Share