
jaipur, 22 जून . नीट री-एग्जाम के दौरान मोबाइल से नकल करने के आरोप में पकड़ी गई एक छात्रा को Monday को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. Police ने अदालत से उसकी कस्टडी रिमांड नहीं मांगी.
आरोपी छात्रा हिमांशी तिवारी Monday को कोर्ट में पेश की गई. सुनवाई के बाद वह कोर्ट परिसर से निकलते समय अपना चेहरा छिपाती नजर आई.
Police ने उसके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि फोन का इस्तेमाल एआई टूल्स से उत्तर खोजने के लिए किया गया था या फिर परीक्षा केंद्र से बाहर किसी को प्रश्न पत्र भेजने की कोशिश भी हुई थी.
Sunday को यह घटना उस समय हुई, जब बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट री-एग्जाम चल रहा था. छात्रा को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया.
एक शिक्षक को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद जांच की गई और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, छात्रा ने मोबाइल को अपनी शर्ट के बटन और अंडरगारमेंट्स में छिपा रखा था.
Police पूछताछ में छात्रा ने स्वीकार किया कि वह परीक्षा में एआई टूल्स से उत्तर खोजने के लिए मोबाइल अंदर ले गई थी.अधिकारियों ने मोबाइल जब्त कर Police को सौंप दिया.
जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले मोबाइल में नीट प्रश्न पत्र की तस्वीरें ली गई थीं. हालांकि परीक्षा केंद्र के बाहर लगे सिग्नल जैमर के कारण वह इन तस्वीरों को बाहर भेज नहीं सकी.
जांच में यह भी पता चला कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर दो बार बजा था. सुरक्षा कर्मचारियों के पूछने पर उसने इसे अपने अंडरगारमेंट्स के मेटल हुक्स की वजह बताया था, जिसके बाद उसे अंदर जाने दिया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए Police ने परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट और स्टाफ से भी देर रात तक पूछताछ की. Police यह भी जांच कर रही है कि मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा और सुरक्षा जांच में यह कैसे छूट गया.
अगर जांच में नकल की पुष्टि होती है तो सार्वजनिक परीक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है.
इस घटना की रिपोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भेज दी गई है.
इसके साथ ही बिहार के लखीसराय Police ने भी नीट परीक्षा के दौरान कदाचार में लिप्त 30 लोगों को पकड़ा है. लखीसराय Police ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि Sunday को लखीसराय जिलान्तर्गत 4 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त पाए गए 9 फर्जी परीक्षार्थी, 1 मूल परीक्षार्थी, 2 सहयोगी तथा 18 बायोमेट्रिक कर्मी सहित कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
–
एएमटी/वीसी