Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

गुजरात: जूनागढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; चार घायल

Gujarat: जूनागढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; चार घायल

जूनागढ़, 11 जुलाई . Gujarat के जूनागढ़ जिले में Saturday को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. हादसा माजेवड़ी गांव के पास फोरलेन सड़क पर उस समय हुआ, जब परिवार की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई.

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कार में सवार एक बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बच गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले के थराद तालुका का यह परिवार अस्थि विसर्जन के लिए सोमनाथ जा रहा था. इसी दौरान माजेवड़ी गांव के पास नए बाईपास हाईवे पर उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जूनागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में दो की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

Police ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जूनागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है.

एक Police अधिकारी ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. यह भी जांच की जा रही है कि ट्रक सड़क पर किन परिस्थितियों में खड़ा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही.

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर है. प्रशासन ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है.

गौरतलब है कि Gujarat में सड़क हादसे लगातार गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2021 से 2025 के बीच राज्य में 79,054 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 38,530 लोगों की मौत हुई. वर्ष 2022 में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 56,100 सड़क हादसे सामने आए.

–

डीएससी

Share