Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर में मकान ढहने से पिता समेत चार बच्चों की मौत, मंत्री कपिल देव ने दिया मदद का भरोसा

मुजफ्फरनगर में मकान ढहने से पिता समेत चार बच्चों की मौत, मंत्री कपिल देव ने दिया मदद का भरोसा

मुजफ्फरनगर, 21 जुलाई . उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में Sunday रात हुई भारी बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई. फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में तेज बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में पिता और उनके चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. उत्तर प्रदेश Government के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया.

Monday सुबह से बातचीत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पहचान इस्लामुद्दीन (60 साल) के रूप में हुई है. उनके कुल आठ बच्चे हैं. हादसे के समय मकान की छत गिरने से इस्लामुद्दीन और उनके चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मंत्री ने बताया कि घटना के समय बच्चों की मां घर पर नहीं थीं, वह अपने दो बच्चों के साथ मोहल्ले में किसी के यहां गई हुई थीं.

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया. जिलाधिकारी और वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना. साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मंत्री ने कहा कि राज्य Government पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है. जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि मुआवजे की राशि जल्द से जल्द परिवार को उपलब्ध कराई जाए.

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है. प्रशासन पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद कर रहा है और आगे भी हर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा.

–

पीआईएम/एएस

Share