Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

उधमपुर हादसे में महिला समेत पांच अमरनाथ यात्री घायल, केंद्रीय मंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

उधमपुर हादसे में महिला समेत पांच अमरनाथ यात्री घायल, Union Minister ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

उधमपुर, 10 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में Friday सुबह अमरनाथ यात्रा के दौरान एक सड़क हादसा हो गया. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर तोल्डी नाला इलाके के पास अमरनाथ यात्रा के पहलगाम रूट वाले जत्थे में शामिल एक वाहन अचानक फिसल गया. इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु समेत पांच यात्री घायल हो गए. सभी घायल Madhya Pradesh के रहने वाले बताए जा रहे हैं. महिला श्रद्धालु की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू के Governmentी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने चिंता जताई. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अभी-अभी उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बात हुई. उन्हें Madhya Pradesh से अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक प्राइवेट गाड़ी के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टोल्डी नाला के पास सड़क दुर्घटना का शिकार होने की रिपोर्ट मिली थी. इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू रेफर कर दिया गया है. हरसंभव मदद दी जा रही है.”

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब अर्टिगा कार Friday सुबह जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले वाहनों के काफिले के साथ आगे बढ़ रही थी. Friday सुबह सवा 5 बजे जब यह वाहन तोल्डी नाला क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया. इसके बाद कार सड़क पर फिसल गई और उसके दो टायर नाली में चले गए.

दुर्घटना के बाद कार में बैठे श्रद्धालुओं ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और अन्य यात्रियों ने राहत कार्य शुरू किया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और Police की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल महिला श्रद्धालु सीमा गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है. वहीं, बाकी चार घायलों का इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है.

–

पीआईएम/पीएम

Share