Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

Haryana के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

New Delhi, 20 जुलाई . Haryana के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे चार ग्रामीणों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश में गांव का एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन वहां मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आ गया. उसे बचाने के लिए एक-एक करके तीन और लोग कुएं में उतरे, लेकिन गैस की वजह से वे भी बेहोश हो गए.

इसके बाद झज्जर Police, फायर डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और कुएं से पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक काम किया. चारों को कुएं से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Police कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान की निगरानी की. बचाव कार्य के दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी मौके पर मौजूद रहे. बचाव कार्य में शामिल सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार की तबीयत भी बिगड़ गई. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की और कहा कि समय पर मदद मिलने से लोगों की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने घटना की जांच और इमरजेंसी रिस्पॉन्स में हुई कथित देरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की.

अधिकारियों के इन मौतों की असल वजह की जांच करने की उम्मीद है, हालांकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि पीड़ितों की मौत कुएं के अंदर जमा जहरीली गैस की वजह से हुई हो सकती है. Police और जिला अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि बचाव कार्य के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं.

इस घटना से मुनीमपुर गांव में हड़कंप मच गया है. गांव वाले उन चार लोगों की मौत पर शोक मना रहे हैं, जिनकी जान फंसे हुए बछड़े को बचाने की कोशिश में चली गई.

झज्जर की Police कमिश्नर डॉ. राजश्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. उन्होंने बताया कि बचाव के हरसंभव प्रयास किए गए लेकिन चारों लोगों को बचाया नहीं जा सका.

–

ओपी/पीएम

Share