गिरफ्तार जैश सहयोगी हमीम मंडल मामले में खुलासा; मॉडल्स को हनी-ट्रैप रैकेट में फंसाता था, मंत्रियों के परिजन भी थे निशाने पर

कोलकाता, 4 अगस्त . पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के बर्दवान से पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद सहयोगी हमीम मंडल पर आरोप है कि वह नए मॉडलों को Political और सामाजिक रूप से प्रभावशाली लोगों को हनी-ट्रैप में फंसाने के लिए अपने जाल में फंसाता था.

जांच अधिकारियों को हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि social media पर नियमित रूप से रील्स पोस्ट करने वाली आकर्षक महिला social media इन्फ्लुएंसर्स भी उसके निशाने पर रहती थीं.

दरअसल, उसकी महिला सहयोगी अर्पिता Government जिसे पिछले सप्ताह पड़ोसी राज्य Jharkhand के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया था, एक social media इन्फ्लुएंसर थी और वह अक्सर रील्स पोस्ट करती थी. इसी के जरिए हमीम मंडल ने सबसे पहले उससे संपर्क स्थापित किया था.

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में हमीम मंडल ने स्वीकार किया है कि आकर्षक युवा महिलाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने का यह काम उसे Pakistan स्थित आतंकवादी-अपराधी संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) ने सौंपा था.

सूत्रों के अनुसार, हमीम मंडल की भूमिका केवल शुरुआती चरण तक सीमित थी, जिसमें वह अपने निशाने पर मौजूद महिलाओं और Pakistan में बैठे एसबीएन हैंडलर्स के बीच संपर्क स्थापित कराता था. इसके बाद एसबीएन के हैंडलर्स हमीम मंडल को दरकिनार कर सीधे उन महिलाओं से संपर्क करते थे. अर्पिता Government के मामले में भी यही तरीका अपनाया गया था.

अब पश्चिम बंगाल Police के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जांच अधिकारी अर्पिता Government के अलावा उन अन्य युवा और आकर्षक महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें हमीम मंडल ने अपने जाल में फंसाया था. एसटीएफ ने हमीम मंडल के दूसरे सहयोगी आदित्य सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है.

जांच अधिकारी उन लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जो हनी-ट्रैप का शिकार तो हुए, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के डर से अब तक चुप रहे.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने Monday को हमीम मंडल और अर्पिता Government से पूछताछ की. Tuesday को आदित्य सिंह से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है.

सूत्रों का कहना है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो बयानों में किसी भी तरह के विरोधाभास से बचने के लिए एनआईए तीनों से एक साथ भी पूछताछ कर सकती है.

एसटीएफ अधिकारियों को हमीम मंडल और अर्पिता Government से पूछताछ के बाद यह भी जानकारी मिली है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) ने अर्पिता Government के माध्यम से पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल के कम से कम छह मौजूदा मंत्रियों के परिवार के सदस्यों** को निशाना बनाया था. जांच में अब तक यह भी सामने आया है कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र से जुड़े कई अन्य प्रभावशाली लोगों को भी अर्पिता Government के जरिए निशाना बनाया गया था.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment