Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव का क्षेत्र, अगले सप्ताह कई जिलों में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव का क्षेत्र, अगले सप्ताह कई जिलों में बारिश के आसार

कोलकाता, 14 नवंबर . क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने Saturday को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे चलकर चक्रवात (साइक्लोन) में बदल सकता है. यह कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों को प्रभावित करेगा.

इस चक्रवाती स्थिति के कारण, अगले हफ्ते कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकते हैं. इसके साथ ही, पूरे राज्य में तापमान में भी गिरावट आएगी.

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र Saturday तक और अधिक गहरा हो सकता है. इसके पास का चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है. Sunday को इस कम दबाव वाले क्षेत्र से एक ‘डीप डिप्रेशन’ (गहरा दबाव क्षेत्र) बनेगा. जैसे-जैसे यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, यह और मजबूत हो सकता है और Monday शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात का रूप ले सकता है. फिलहाल इसकी दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर है.

मौसम विभाग ने कहा है कि वह इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

विभाग ने अभी यह नहीं बताया है कि चक्रवात बनने के बाद किस दिशा में जाएगा या कहां तट से टकराएगा.

माना जा रहा है कि कम दबाव वाले क्षेत्र या चक्रवात का उत्तर बंगाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान आ सकते हैं. अगले हफ्ते Thursday और Friday को कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. इससे पहले, Wednesday को दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर जैसे जिलों में बारिश हो सकती है. Thursday से कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. बारिश के साथ-साथ इन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

चक्रवात का असर कम होने के बाद दक्षिण बंगाल में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा.

उत्तर बंगाल में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

दक्षिण बंगाल में भी तापमान गिरने वाला है. कोलकाता और आसपास के जिलों में रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. Saturday सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था. Friday को शहर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था.

–

एमएस/

Share