Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

कोहिमा में ‘अतिथि गृह’ का उद्घाटन, राज्यपाल बोले- विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत

कोहिमा में ‘अतिथि गृह’ का उद्घाटन, राज्यपाल बोले विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत

कोहिमा में ‘अतिथि गृह’ का उद्घाटन, Governor बोले- विविधता में एकता India की सबसे बड़ी ताकत

कोहिमा, 14 नवंबर . नगालैंड के Governor नंद किशोर यादव ने Saturday को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मजबूत सामुदायिक संबंधों और अतिथि-सत्कार की गहरी परंपराओं का जिक्र किया. उन्होंने इन मूल्यों को राज्य के सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न अंग और इसकी अनूठी पहचान को आकार देने वाला मुख्य आधार बताया.

कोहिमा के पीडब्‍ल्‍यूडी इलाके में ‘श्री हिंदू मंदिर सोसायटी’ के अतिथि गृह का उद्घाटन करते हुए Governor ने विभिन्न धर्मों, भाषाओं, रीति-रिवाजों और परंपराओं के लोगों के बीच आपसी सम्मान, समझ और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्था इन आदर्शों को बनाए रखेगी और समाज के व्यापक कल्याण में सकारात्मक योगदान देगी.

Governor ने सामुदायिक संस्थाओं की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया कि वे केवल धार्मिक या संगठनात्मक कार्यों तक सीमित न रहें, बल्कि कमजोर वर्गों का समर्थन करें, शिक्षा को बढ़ावा दें, सामाजिक जरूरतों को पूरा करें और युवा पीढ़ी के बीच स्वयंसेवा की भावना को प्रोत्साहित करें.

उन्होंने सोसायटी को अपना अच्छा काम जारी रखने और सामुदायिक कल्याण व सेवा के नए रास्ते तलाशने के लिए प्रेरित किया. परियोजना के सफल समापन पर सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और शुभचिंतकों को बधाई देते हुए Governor ने इस उद्घाटन को सामुदायिक सेवा और अतिथि-सत्कार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया.

Governor ने ‘अतिथि’ शब्द के सांस्कृतिक महत्व और ‘अतिथि देवो भव’ की प्राचीन भारतीय अवधारणा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ‘अतिथि गृह’ की स्थापना इस महान परंपरा को व्यावहारिक रूप देती है. उन्होंने कहा कि एक अतिथि गृह केवल ठहरने की जगह (भौतिक ढांचा) नहीं है, बल्कि यह उन लोगों को आराम, सुरक्षा और अपनापन का अहसास कराता है, जो अपने घरों और परिवारों से दूर हैं.

Governor ने विश्वास जताया कि यह सुविधा कोहिमा आने वाले आगंतुकों, श्रद्धालुओं, परिवारों और आम लोगों के लिए एक स्वागतपूर्ण स्थान साबित होगी. उन्होंने सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने में ‘श्री हिंदू मंदिर सोसायटी’ जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया.

उन्होंने कहा कि पूजा-स्थलों और सामुदायिक संस्थानों को न केवल आध्यात्मिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में काम करना चाहिए, बल्कि इन्हें सामाजिक जुड़ाव, सेवा और आपसी समझ को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में भी कार्य करना चाहिए.

इस बात पर जोर देते हुए कि India की सबसे बड़ी ताकत विविधता के बीच एकता है, Governor ने उन सभी लोगों की सराहना की जिन्होंने इस परियोजना को साकार करने के लिए अपना समय, संसाधन और प्रयास दिए. उन्होंने उनके समर्पण, निष्ठा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना की प्रशंसा की.

उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘अतिथि गृह’ स्नेह, सद्भावना और सार्थक मानवीय संबंधों का एक ऐसा केंद्र बनेगा, जहां हर अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया जाए, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उन्हें आराम तथा अपनापन महसूस हो.

–

एएसएच/वीसी

Share