Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,आतंकवाद,राष्ट्रीय

मणिपुर: उखरुल में संदिग्ध उग्रवादियों की गाड़ियों पर गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

मणिपुर: उखरुल में संदिग्ध उग्रवादियों की गाड़ियों पर गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

इंफाल, 13 नवंबर . मणिपुर के उखरुल जिले में Friday दोपहर इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे (एनएच-2) पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए एक हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई.

यह घटना पहाड़ी जिले उखरुल के लिटन Police थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘न्यू हेवन’ इलाके में हुई. उखरुल जिले की सीमा म्यांमार के साथ लगती है (जो बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा है) और नागालैंड के साथ भी इसकी अंतर-राज्यीय सीमा है. वरिष्ठ Police अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं, और लिटन Police थाना इस संदिग्ध हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मारे गए लोग नागा समुदाय से थे. इंफाल में एक Police अधिकारी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दो कारों में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की, सशस्त्र उग्रवादियों के हमले के तुरंत बाद मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दोनों गाड़ियों की विंडशील्ड (सामने के शीशे) पर गोलियों के निशान देखे गए हैं. घटना के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है.

इस बीच, Thursday को दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक कुकी महिला की मौत के विरोध में एक आदिवासी संगठन द्वारा बुलाए गए बंद के कारण Friday को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा. दुकानें, बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे.

यात्री बसों और ऑटो-रिक्शा सहित अधिकांश वाहन सड़कों से नदारद रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Thursday को तापहो कुकी गांव के पास हुई गोलीबारी के बाद, कांगपोकपी स्थित ‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने 12 नवंबर की आधी रात से 48 घंटे के बंद का आह्वान किया था. शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को इस बंद से बाहर रखा गया था.

सीओटीयू ने मांग की है कि कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से सभी केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों को हटा लिया जाए, खासकर उन बलों को जो सेनापति जिले के Police अधीक्षक (एसपी) के अधीन काम कर रहे हैं. Thursday को कांगपोकपी जिले के तापहोउ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेन्गजांग के पास के इलाके में विरोधी सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय कुकी महिला, किमनेनेन्ग चोंगलोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.

कुकी संगठनों का आरोप है कि जब महिला धान के खेत में काम कर रही थी, तब एनएससीएन-आईएम और जेडयूएफ-के के सदस्यों ने उसकी हत्या कर दी. इस साल फरवरी से मणिपुर के पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समूहों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे जा चुके हैं.

–

एएसएच/डीकेपी

Share