Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

केंद्र का ध्यान मध्यम वर्ग की बचत बढ़ाने पर है, बेंगलुरु का विकास हमारी प्राथमिकता : पीएम मोदी

केंद्र का ध्यान मध्यम वर्ग की बचत बढ़ाने पर है, Bengaluru का विकास हमारी प्राथमिकता : पीएम मोदी

Bengaluru, 13 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को कहा कि केंद्र Government की कोशिश इस बात पर केंद्रित है कि मध्यम वर्ग अधिक बचत कर सके. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि Bengaluru का विकास और यहां आधुनिक बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) का विस्तार केंद्र Government की प्राथमिकताएं हैं.

Prime Minister मोदी आईआईएम Bengaluru के ऑडिटोरियम में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान Prime Minister ने कहा कि India की ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में मशहूर Bengaluru ने देश के आईटी निर्यात में बहुत बड़ा योगदान दिया है. यह नवाचार (इनोवेशन) तथा विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है.

पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए, Bengaluru की प्रगति और यहां आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार केंद्र Government की प्राथमिकता है. आज का दिन Bengaluru और कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति देगा. उन्होंने इसकी वजह कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत को बताया.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में बुनियादी ढांचे की अहम भूमिका होती है, जो रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा करता है. जब विकास का लाभ समाज के सबसे निचले स्तर तक पहुंचता है, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई को भी मजबूती मिलती है. हाल के वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोग घोर गरीबी से बाहर आए हैं. Friday को शुरू की गई परियोजनाएं विकास की इस यात्रा को और मजबूत करेंगी. एक ‘विकसित कर्नाटक’ के साथ, हम एक ‘विकसित भारत’ को नई गति देंगे.

Prime Minister मोदी ने कहा कि यह पहला ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें वे कर्नाटक की Governor डॉ. सुधा यादव के साथ मंच साझा कर रहे हैं. उन्होंने उनके परिवार के बलिदानों को याद करते हुए बताया कि उनके पति कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे. उसके बाद भी उन्होंने देश की सेवा जारी रखी.

उन्होंने कहा कि संसद में अपने कार्यकाल के दौरान सुधा यादव ने कई मुद्दों पर देश का मार्गदर्शन किया था, और अब वे कर्नाटक की शांति और समृद्धि में योगदान दे रही हैं.

उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू की गई ‘पिंक लाइन’ मेट्रो से आईआईएम-बैंगलोर और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी, साथ ही यह शहर के महत्वपूर्ण व्यावसायिक और व्यापारिक केंद्रों को भी जोड़ेगी. Bengaluru के लाखों निवासियों को इस नई मेट्रो लाइन से फायदा होगा, क्योंकि इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा.

Thursday को पूर्व Union Minister स्वर्गीय अनंत कुमार की पुण्यतिथि मनाई गई. उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के इस नेता का इस क्षेत्र से विशेष जुड़ाव था और वे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को देखकर बहुत खुश होते. अनंत कुमार ने Bengaluru दक्षिण Lok Sabha क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.

‘नम्मा मेट्रो’ के लिए केंद्र Government के सहयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में Bengaluru का मेट्रो नेटवर्क लगभग 17 किलोमीटर का था, जो अब 100 किलोमीटर के आंकड़े को पार कर गया है. दिल्ली-एनसीआर और Mumbai मेट्रोपॉलिटन रीजन के बाद, Bengaluru देश का तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है. ‘नम्मा मेट्रो’ परियोजना की सफलता यह दर्शाती है कि Government मध्यम वर्ग के लिए जीवन को आसान बनाने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है.

इससे पहले, अपने भाषण के दौरान Chief Minister शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि अन्य शहरों और राज्यों की तरह ही, Bengaluru और कर्नाटक को भी अधिक फंड की आवश्यकता है.

–

एमएस/एबीएम

Share