Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, दस मिनट के भीतर दो बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, दस मिनट के भीतर दो बार कांपी धरती

काबुल, 13 नवंबर . अफगानिस्तान में Friday दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, कुछ ही देर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए.

एनसीएस के अनुसार, भूकंप 13 नवंबर की दोपहर 3:37:37 बजे आया. इसकी गहराई 23 किलोमीटर थी. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया गया है. वहीं, भूकंप का दूसरा झटका 3 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया. इसकी गहराई 93 किमी बताई गई, इसका भी केंद्र अफगानिस्तान में ही था.

मतलब कुछ ही मिनट के भीतर अफगानिस्तान की धरती दो बार कांपी. फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

अफगानिस्तान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले 19 अगस्त को पूर्वी नंगरहार प्रांत में आए भूकंप में कम से कम 15 लोग घायल हो गए थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें नंगरहार रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उस समय आए भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इसका केंद्र जुर्म जिले से करीब 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में करीब 195.9 किलोमीटर की गहराई पर था.

वहीं, 27 जून को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके तेज झटके दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर India के कई राज्यों में महसूस किए गए थे. एनसीएस के अनुसार, यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया था और इसका केंद्र अफगानिस्तान में था.

इससे पहले अप्रैल में उत्तरी अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई थी. काबुल प्रांत में एक मकान गिरने से 8 लोगों की मौत हुई थी और एक बच्चा घायल हुआ था.

पहाड़ी इलाकों और कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण अफगानिस्तान में अक्सर घातक भूकंप आते हैं, जिनमें भारी जान-माल का नुकसान होता है.

–

एएमटी/एबीएम

Share