इंदौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थ के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, 14 नवंबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है. तीन अलग-अलग स्थानों पर Police ने इस कारोबार से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए हैं.
क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी में बताया गया है कि Saturday को तीन अलग-अलग कार्रवाई में 13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तोफीक खान (21) तथा 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मोहित उर्फ लल्लू (32) को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 लाख मूल्य के मादक पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जा रही है.
वहीं, थाना राऊ Police ने मुखबिर सूचना पर नेहरू नगर ग्रिड के पास से सनी भालेकर (32 वर्ष) एवं चेतन जाटव (33 वर्ष), दोनों निवासी नेहरू नगर, इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 ग्राम ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (कुल 2.5 लाख रुपए) जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है.
इस प्रकार तीनों कार्रवाइयों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 39.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 26 ग्राम ब्राउन शुगर) और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. क्राइम ब्रांच द्वारा की गई तहकीकात में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ लल्लू के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, अड़ीबाजी, लूट, डकैती की तैयारी, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 33 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध होना पाए गए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है. Police इस बात की उम्मीद कर रही है कि इन आरोपियों के जरिए वह उनके आकाओं तक पहुंचने में सफल होगी जिनके जरिए नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जाती है.
–
एसएनपी/डीकेपी


