झारखंड: चतरा में नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चतरा, 14 नवंबर . Jharkhand के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चट्टी अनंतपुर गांव में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए Police ने बच्ची की चाची समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Police के अनुसार, पारिवारिक विवाद और अंधविश्वास से जुड़े कारणों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Police अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने बताया कि 11 नवंबर को सिताबिया देवी ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत प्रतापपुर थाना में दर्ज कराई थी. आवेदन के आधार पर प्रतापपुर थाना कांड संख्या 103/2026 दर्ज कर Police ने जांच शुरू की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) चतरा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. लगातार जांच के दौरान 13 नवंबर को बच्ची का शव उसके घर से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ियों और धान के खेत से बरामद किया गया.
जांच में सामने आया कि बच्ची की चाची सोहरी देवी कथित रूप से ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती थी. Police के मुताबिक, उसने अपने भैंसुर बिंदु भारती और बेटे जुगेश भारती के साथ मिलकर दीपावली की अमावस्या की रात बच्ची की हत्या कर दी.
Police ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्ची के माता-पिता और आरोपियों के बीच पहले से विवाद की बात भी सामने आई है. मामले में सोहरी देवी, बिंदु भारती और जुगेश भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Police पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की अन्य संभावित वजहों की भी पड़ताल की जा रही है.
–
एएसएच/एबीएम


