Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

डेनमार्क और आयरलैंड दौरे से यूक्रेन को मिली बड़ी मदद, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र के लिए नए पैकेज घोषित

डेनमार्क और आयरलैंड दौरे से यूक्रेन को मिली बड़ी मदद, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र के लिए नए पैकेज घोषित

कीव, 14 नवंबर . यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने डेनमार्क और आयरलैंड की यात्रा में अपने सहयोगियों से म‍िले समर्थन के ल‍िए आभार जताया. उन्‍होंने बताया क‍ि डेनमार्क ने 645 मिलियन यूरो का नया रक्षा पैकेज और 20 मिलियन यूरो का ऊर्जा पैकेज दिया है, जबकि ब्रिटेन ने रूस के तेल क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए हैं.

President जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर यात्रा की जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि डेनमार्क की ओर से 645 मिलियन यूरो का नया रक्षा पैकेज और 20 मिलियन यूरो का ऊर्जा सहायता पैकेज घोषित किया गया है. वहीं, यूनाइटेड किंगडम ने रूस के तेल क्षेत्र को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है. डेनमार्क और आयरलैंड की व्यस्त यात्राओं से हम ठोस नतीजों के साथ लौटे हैं.

उन्‍होंने बताया क‍ि अपनी टीम के साथ हमने कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं. हमने अपने सभी यूरोपीय साझेदारों से इस बात पर चर्चा की कि इस सर्दी में यूक्रेन की मदद कैसे की जा सकती है. बातचीत में यह भी शामिल रहा कि वे यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को कैसे मजबूत कर सकते हैं और ऊर्जा क्षेत्र तथा रेलवे नेटवर्क को किस तरह अतिरिक्त सहायता दे सकते हैं. यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हमारे साझेदार हमारी बात सुन रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं.

President ने कहा क‍ि हम यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मिलकर इस साल के अंत तक बातचीत के बाकी बचे दो प्रमुख चरणों को पूरा करने और अगले वर्ष की प्रक्रिया को तेज करने पर काम कर रहे हैं. इस विषय पर हमारी चर्चा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ हुई.

उन्‍होंने बताया क‍ि इसके अलावा, आयरलैंड, पोलैंड, इटली और चेक गणराज्य के प्रधानमंत्रियों के साथ भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई. लिथुआनिया के President के साथ भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. डबलिन में हमने शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ भी बैठकें कीं. इन बैठकों का मकसद क्षेत्र में शांति की संभावनाओं को और मजबूत करना था.

जेलेंस्‍की ने कहा कि मैं हमारे सभी साझेदारों का उनके सहयोग और आगे भी मदद जारी रखने की इच्छा के लिए धन्यवाद देता हूं. हम यूरोप की रक्षा कर रहे हैं. हम यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं.

–

एवाई/एबीएम

Share