Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ली छ्यांग ने थाईलैंड के राजा से मुलाकात की

ली छ्यांग ने थाईलैंड के राजा से मुलाकात की

बीजिंग, 15 नवंबर . चीनी Prime Minister ली छ्यांग ने बैंकॉक में थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न से मुलाकात की.

ली छ्यांग ने राजा महा वजीरालोंगकोर्न को चीनी President शी चिनफिंग का हार्दिक अभिनंदन पहुंचाया और कहा कि पिछले साल महामहिम राजा ने चीन की राजकीय यात्रा की और President शी चिनफिंग ने महामहिम राजा से मुलाकात की, जिससे चीन-थाईलैंड साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने पर महत्वपूर्ण सहमति बनी. चीन थाई शाही परिवार द्वारा चीन-थाईलैंड मित्रता को बढ़ावा देने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना करता है.

वर्तमान में अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति में चीन-थाईलैंड के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में वृद्धि विशेष रूप से सराहनीय है. चीन थाईलैंड के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन का पालन करने, घनिष्ठ आदान-प्रदान जारी रखने, निवेश, तकनीकी नवाचार और नई ऊर्जा वाहनों जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने, लोगों के बीच आदान-प्रदान को गहरा करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान दिया जा सके और दोनों देशों के लोगों की खुशहाली को बढ़ाया जा सके.

राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने कहा कि पिछले वर्ष चीन की उनकी राजकीय यात्रा, जिसके दौरान उन्होंने चीनी President शी चिनफिंग के साथ सफल मुलाकात की, फलदायी रही. Prime Minister ली छ्यांग की थाईलैंड की यात्रा से थाईलैंड और चीन के बीच पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने में मदद मिलेगी.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share