Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘विदेशी ताकतों से लड़ना कांग्रेस ने सिखाया’, मोहन भागवत के बयान पर भड़के अखिलेश सिंह

‘विदेशी ताकतों से लड़ना कांग्रेस ने सिखाया’, मोहन भागवत के बयान पर भड़के अखिलेश सिंह

Patna, 16 नवंबर . कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कई Political और समसामयिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर भी निशाना साधा.

मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा कि India को आजाद कराने के समय भी विदेशी ताकतें मौजूद थीं, लेकिन कांग्रेस के महान पुरखों ने लड़कर उन्हें देश से भगाया था. यदि मोहन भागवत को आज भी ऐसा लगता है कि देश के सामने विदेशी ताकतों की चुनौती है, तो India के लोग उनके विचारों से सहमत नहीं होंगे, लेकिन यदि ऐसी स्थिति वास्तव में है, तो देश के लोग खड़े होंगे और लड़कर उन ताकतों को हटाने का काम करेंगे.

हैदराबाद में राहुल गांधी की मौजूदगी में लगे ‘वोट चोर’ के नारों पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह देश की आवाज है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति देश की आवाज में अपनी आवाज मिला रहा है, तो उससे ही पूछा जाना चाहिए कि नारे किसने लगाए और कहां से इसकी जानकारी मिली. उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए संबंधित जानकारी उसी व्यक्ति से लेने की बात कही.

छठ पर्व को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे बड़ा पर्व है और उसे भी मनाया जाना चाहिए. साथ ही छठ पर्व भी पूरे सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने लोक संगीत पर सवाल उठाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि लोक संगीत को बढ़ावा मिलना चाहिए. संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए.

सोनिया गांधी की किताब पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर उन्होंने इसे मूर्खतापूर्ण करार दिया. अखिलेश सिंह ने कहा कि यह किताब दुनिया की बेस्टसेलर पुस्तकों में शामिल हुई है और बड़ी संख्या में लोग इसे पढ़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पहले सोनिया गांधी के खिलाफ लिखने वाली कुछ लेखिकाओं ने भी किताब के पक्ष में बातें कही हैं. किताब में ऐसे कई तथ्य हैं जो पहले पेश किए जाते रहे दावों और झूठ का पर्दाफाश करते हैं.

Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि Prime Minister जब-जब बिहार आए हैं, बिहार के लोगों के सामने झूठी बातें रखकर गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार Prime Minister के दौरे पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर सकारात्मक फैसला हो सकता है. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार भी लगातार विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाते रहे हैं. यदि इस बार बिहार को यह दर्जा मिलता है तो कांग्रेस उसका स्वागत करेगी.

उत्तर प्रदेश चुनाव में ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश सिंह ने कहा कि ये सभी ‘डेड फोर्सेज’ हैं और जनता इन्हें गंभीरता से नहीं लेती. मुस्लिम समाज समझ चुका है कि ये दल भाजपा की ‘बी टीम’ के रूप में काम करते हैं. उन्होंने बंगाल और असम चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी इन नेताओं को जनता ने महत्व नहीं दिया.

राम मंदिर और चंदे से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के लिए लंबे संघर्ष के बाद भी चढ़ावे और चंदे की चोरी के आरोप लोगों के मन में हैं. मंदिर से जुड़े चढ़ावे की देखरेख के लिए बनी कमेटी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

–

पीएसके/वीसी

Share