राहुल गांधी के लिए रिजिजू का संदेश, भाजपा को दुश्मन नहीं राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानें

New Delhi, 16 नवंबर . संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा.
रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एशिया रिबॉर्न बुक के लेखक पीके बासु ने Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि “ऐसा क्यों हुआ कि सालों तक आपका परिवार India पर शासन करता रहा और उस समय India का प्रति व्यक्ति आय, दुनिया के एवरेज से कम रही.”
बाद में सवाल को दोहराते हुए उन्होंने पूछा, “जब देश आजाद हुआ, तब India का पर कैपिटल इनकम दुनिया में सबसे कम थी और जीवन प्रत्याशा 32 साल की थी, जो कि दुनिया में सबसे कम थी. अफ्रीका का उस समय 38 थी.”
बासु ने सवाल किया, “ऐसे में जब देश इन मामलों में सबसे पीछे था, तो इस गैप को कम करने के लिए दुनिया के औसत से तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था. उस कालखंड में लंबे समय तक आपके परिवार के लोग ही शासन कर रहे थे.”
वीडियो शेयर करते हुए रिजिजू ने राहुल गांधी को सलाह भी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “एक बार फिर मैं बिना मांगे सलाह दे रहा हूं. अगर राहुल गांधी ये काम करें तो कांग्रेस के लोगों का कुछ भरोसा जीत सकती है.”
रिजिजू ने सात बिंदुओं में अपनी सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी India में ज्यादा समय बिताएं और बार-बार चुपचाप विदेश यात्राओं पर जाने से बचें, वरिष्ठ लोगों का सम्मान करें और उनसे बहुमूल्य सीख लें, जैसा कि भारतीय परंपरा रही है. इसके अलावा भारत-विरोधी लोगों से न मिलें और उनके एजेंडे को बढ़ावा देना बंद करें. भाजपा, आरएसएस और मोदी के प्रति गहरी नफरत खत्म करें और भाजपा को अपना Political विरोधी मानें, दुश्मन नहीं, संसद को ज्यादा गंभीरता से लें और सांसदों को बहसों और चर्चाओं में हिस्सा लेने दें, India के संविधान का सम्मान करें और संवैधानिक संस्थाओं का आदर करें तथा कांग्रेस पार्टी को एक लोकतांत्रिक दल के रूप में काम करने दें और परिवारवादी राजनीति को खत्म करें.
इसके अलावा उन्होंने अपने पुराने पोस्ट को कोट किया, जिसमें लिखा था, “क्या आपने कभी किसी को तब हंसते हुए देखा है, जब कोई विदेशी India का अपमान करता है? मैं यह नहीं पूछ रहा कि कौन सा भारतीय विदेश जाकर India का अपमान करता है.”
–
एससीएच/वीसी


